फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj voilence: Asked two including Akhlaq, where did the stones and bombs come from

Prayagraj voilence: अखलाक समेत दो से पूछा, कहां से आए पत्थर और बम

Tue, 28 Jun 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj voilence: Asked two including Akhlaq, where did the stones and bombs come from
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला
10 जून को अटाला में हुए उपद्रव के मामले में गिरफ्तार अखलाक समेत दो आरोपियों को मंगलवार को कस्टडी रिमांड पर ले लिया गया। इस दौरान उनसे घंटों पूछताछ की गई। पुलिस अफसरों ने अखलाक से पूछा कि बवाल कर रहे युवकों के पास पत्थर और बम कहां से आए। यह भी पूछा गया कि भीड़ को पत्थरबाजी के लिए किसने उकसाया था।
विज्ञापन



सुबह पुलिस ने नैनी जेल जाकर करेली निवासी अखलाक और अब्दुल रहमान को कस्टडी रिमांड पर ले लिया। इसके बाद उन्हें क्राइम ब्रांच कार्यालय में ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ शुरू हुई। गौरतलब है कि उपद्रव करने वाली भीड़ में अखलाक ही सबसे आगे थे और पुलिस पर हमलावर भी वह सबसे पहले हुआ था। ऐसे में उससे गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने पूछा कि बवालियों के हाथों में पत्थर व बम कहां से आए।
विज्ञापन



वह कौन था, जिसके कहने पर भीड़ में शामिल युवकों ने पत्थर चलाने शुरू किए। क्या इसके लिए पत्थर पहले से इकट्ठे किए गए थे। गौरतलब है कि करेली निवासी अखलाक अली मस्जिद में साफसफाई का काम करता था। साथ ही मस्जिद में चंदे से आने वाली रकम का हिसाब-किताब भी रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने ही हाफिज तौसीफ का नाम बताया था और कहा था कि तौसीफ ने ही उसे व अन्य युवकों को मजहब के लिए लड़ाई लड़ने को उकसाया था। इसके बाद ही पुलिस तौसीफ की तलाश में जुटी और दो दिन पहले गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा। उधर, शाम को रिमांड अवधि खत्म होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया।


जावेद का फेसबुक दोस्त है रहमान
कस्टडी रिमांड पर लिए गए दूसरे आरोपी अब्दुल रहमान से भी घंटों पूछताछ चली। पुलिस ने बताया कि अब्दुल अटाला बवाल मामले के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद से फेसबुक पर जुड़ा था। खास बात यह कि वह उसकी पोस्ट व मैसेज को फेसबुक व व्हाट्सएप पर शेयर करता था। उससे इसकी वजह पूछी गई और जावेद से कनेक्शन के संबंध में भी सवाल दागे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed