फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj violence: Day gone by in panic, silence spreading in Atala

Prayagraj Violence : जावेद पंप का घर गिराए जाने के बाद से अटाला में पसरा सन्नाटा, घरों से नहीं निकले लोग

Tue, 14 Jun 2022 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 01:08 AM IST
सार

नगर निगम की ओर से शुक्रवार की घटना के बाद से ही अटाला इलाके में अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार होने लगी थी। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर करेली में जेके आशियाना में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की दहशत का असर सोमवार को अटाला में भी दिखा।

विज्ञापन
Prayagraj violence: Day gone by in panic, silence spreading in Atala
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जुमे की नमाज के बाद अटाला में हुए बवाल और उपद्रव की घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। रविवार को बवाल के मास्टर माइंड कहे जाने वाले जावेद का घर जमींदोज किए जाने के बाद कार्रवाई की दहशत अटाले में और बढ़ गई। हालत यह रही कि पूरे इलाके में सोमवार को सड़कें सूनी रहीं। पुलिस की हूटर बजाती गाड़ियों की आवाज के बीच लोग नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरू होने का इंतजार करते रहे। हालांकि निगम की ओर से सोमवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन पीडीए की कार्रवाई के बाद से ही बवाल में शामिल लोगों की इसकी दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शुक्रवार की घटना के बाद से ही अटाला इलाके में अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार होने लगी थी। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर करेली में जेके आशियाना में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की दहशत का असर सोमवार को अटाला में भी दिखा। नगर निगम के अतिक्रमण अभियान शुरू होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अतिक्रमण करने वाले दुकानदार दिन भर अपना सामान समेटने में जुटे रहे। 

विज्ञापन

पूरे दिन बीच-बीच में इलाके में नगर निगम की टीम के आने की अफवाह भी उड़ती रही, जिससे लोगों में दहशत बरकार रही। हालांकि निगम के अधिकारी अभियान चलाने को लेकर कुछ भी बोलने से बचते रहे। सूत्रों की माने तो निगम के अधिकारी इलाके में अभी सर्वे के कार्य में जुटे हैं, जिससे सिर्फ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई हो सके। बताते हैं कि सोमवार को निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने पूरी तैयारी कर रखी थी, सिर्फ उन्हें आदेश का इंतजार था।

पहले दोपहर में और फिर बाद में शाम को अवैध कब्जे हटाने की तैयारी थी, लेकिन शाम तक इस बाबत कोई निर्देश नहीं मिलने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। ऐसे में अभी निगम सर्वे का पूरा कार्य करने में जुटा है। शासन स्तर से जिस प्रकार का निर्देश मिलेगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed