{"_id":"5f6bae5d8ebc3e394a7bff46","slug":"prayagraj-state-highway-news-city-desk-news-ald2871039166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो राज्यों को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो राज्यों को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण को मंजूरी
Thu, 24 Sep 2020 01:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली कोरांव की ड्रमंड रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। जल्दी ही इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य अभियंता के मुताबिक अब इसका टेंडर निकाला जाएगा। कोविड संक्रमण के बाद लोक निर्माण विभाग का यह पहला प्रस्ताव है, जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिली है।
मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल ने बताया कि 35.8 किलोमीटर लंबे बनने वाले स्टेट हाईवे संख्या 123 के लिए शासन ने 21 सितंबर को मंजूरी दी है। यह रामपुर से शुरू होकर करछना, कोहड़ारघाट, कोरांव, ड्रमंडगंज से होते हुए सिंगरौली पहुंचता है। यह अभी एक लेन ही है। इससे लोग जिला मुख्यालय तो जाते ही हैं, मध्य प्रदेश जाने वाले बहुत से लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसे दो लेन बनाए जाने के लिए स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग चल रही थी।
लोगों ने इसके लिए धरना, प्रदर्शन किए तथा सांसदों और विधायकों से मिलकर ज्ञापन भी सौंपे। इस बाबत शासन को कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन इस बार शासन ने प्रस्ताव को मंजूर कर कर लिया। इसको बनवाने के लिए 49 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत आएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस सड़क से रोजाना दस हजार से अधिक लोगों का आना-जाना होता है। दो लेन बनने से आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी और जाम से भी छुटकारा मिलेगा। स्टेट हाईवे में दो तरफ पटरियां भी बनाई जाएंगी।