{"_id":"619b55b97963702c6f6d337a","slug":"prayagraj-senior-bjp-leader-dies-in-road-accident-he-was-close-to-rajnath-sing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत
Mon, 22 Nov 2021 02:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल तिराहे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों उन्हें इलाज के लिए रामबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता संवेदना जताने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगरी गांव निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना रविवार को किसी शादी समारोह में शामिल होने शहर आए हुए थे। यहां से देर रात वह अपनी कार से गांव लौट रहे थे। डेज मेडिकल तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी है।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए रामबाग स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री के करीबी थे।
विज्ञापन