फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Ring road to be built soon, land of farmers of 45 villages will be taken

प्रयागराज: जल्द बनेगी रिंग रोड, 45 गांवों के किसानों की ली जाएगी जमीन

Tue, 12 Oct 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Oct 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Ring road to be built soon, land of farmers of 45 villages will be taken
road - फोटो : social media
रिंग रोड का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को सरकार की अनुमति मिल गई है। इसी महीने प्रकाशन कर किसानों की आपत्ति ली जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



रिंग रोड योजना के तहत जिले की सभी प्रमुख मार्गों को जोड़ा जाना है। इसके अंतर्गत 68 किमी सड़क का निर्माण होना है। पहले चरण में करछना और फूलपुर तहसील के अंतर्गत 45 गांव आ रहे हैं। प्रभावित जमीन के लिए अधिग्रहण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।
विज्ञापन


विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने बताया कि  इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत आने वाले भूखंड़ों के प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। इसी महीने प्रकाशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुंभ से पहले होना है पहले चरण का काम
रिंग रोड केपहले चरण में रीवा रोड से सहसों के बीच सड़क बननी है। पहले चरण का काम कुंभ से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 27 किमी लंबी सड़क तथा पुल का निर्माण होना है। जमीन अधिग्रहण की अनुमति मिलने के बाद जल्द ही  काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed