{"_id":"64c42339768c20bcb7017287","slug":"prayagraj-railway-news-allahabad-news-c-3-1-ald1024-186858-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेलवे अस्पताल में नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेलवे अस्पताल में नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन
विज्ञापन
रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले रेलकर्मियों और पेंशनरों को अब लाइन में लगकर टोकन लेने की जरूरत नहीं होगी। रेलकर्मी घर बैठे अपने मोबाइल में एप के माध्यम से टोकन ले सकेंगे। इतना ही नहीं चिकित्सक की ओर से दी जाने वाली दवाई की सूचना रेलकर्मियों को मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
पिछले दिनों ही नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ की ओर लाइन में लगकर टोकन लेने का मुद्दा स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) में उठाया गया था। इसका असर यह रहा कि अब केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय में एचएमआईएस एप के माध्यम से रेलवे कर्मचारी टोकन ले सकेंगे। अस्पताल पहुंचने के बाद वहां डिस्प्ले में लगे नंबर के हिसाब से चिकित्सक के कक्ष में जाना होगा।
इसके अलावा वर्षों से बंद पड़े कोरल क्लब स्वीमिंग पूल का भी अब जीर्णोद्धार होगा। एनसीआरईएस नेताओं ने पीएनएम में डीआरएम के समक्ष यह मामला उठाया थ। मंडल मंत्री चंदन सिंह ने बताया, स्वीमिंग पूल चालू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर आदि शहरों की रेल कॉलोनियों में भी ओपन जिम लगाया जाएगा। इसकी भी सहमति पीएनएम की बैठक में बनी।