फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Priyanka Gandhi spoke to the victim's family on the phone, said – Congress is standing with the victims

प्रयागराज : प्रियंका गांधी ने की गोहरी कांड के पीड़ित परिवार से फोन पर बात, कहा- कांग्रेस खड़ी है आपके साथ

Sun, 12 Dec 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

प्रियंका गांधी की पहल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव से फोन पर बात कर गोहरी कांड के पीड़ितों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Prayagraj: Priyanka Gandhi spoke to the victim's family on the phone, said – Congress is standing with the victims
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गोहरी कांड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। शनिवार को उन्होंने न्यायिक मदद के लिए अधिवक्ताओं की टीम तो गांव में भेजी ही, फोन पर उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात भी की। इस दौरान फोन पर प्रियंका ने दलित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ है और उनको न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी की पहल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव से फोन पर बात कर गोहरी कांड के पीड़ितों के बारे में जानकारी ली। दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका ने खुद पीड़ित परिवार के लोगों से फोन पर बात की।
विज्ञापन


परिजनों ने प्रियंका को बताया कि परिवार दहशत में है। इस सामूहिक हत्याकांड में जान गंवाने वाले फूलचंद्र पासी के भाई एसएसबी के जवान किशन और उनकी पत्नी राधा देवी, बहन पूजा, रेखा सहित अन्य सदस्यों ने बारी -बारी से प्रियंका को स्थिति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों का कहना था कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराई जाए। पीड़ितों से बात करने के कुछ देर बाद प्रियंका ने विधिक सहायता के लिए अधिवक्ताओं की टीम को घटनास्थल पर भेजा।


वहां अधिवक्ताओं ने परिजनों के बयान लिए। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज पासी ने प्रियंका गांधी से सीधे संवाद कर गोहरी के पीड़ितों की न्यायिक मदद करने की गुहार लगाई थी जिसको पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लेते हुए लीगल टीम को मौके पर भेजा। इस दौरान सुरेश यादव, हसीब अहमद, मनोज पासी, शुभम शुक्ला, आशीष पांडेय, बृजेश सिंह, रोहित चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed