{"_id":"66a21fee1ef6e46743072bc0","slug":"prayagraj-police-rajesh-maurya-becomes-kareli-in-charge-new-so-posted-in-eight-police-stations-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Police : राजेश मौर्य करेली प्रभारी बने, आठ थानों में नए एसओ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Police : राजेश मौर्य करेली प्रभारी बने, आठ थानों में नए एसओ तैनात
Thu, 25 Jul 2024 03:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:20 PM IST
सार
इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले इंटरस्टेट गैंग का खुलासा किया था। साथ ही शुआट्स वीसी की गिरफ्तारी से भी उनका नाम चर्चा में आया था। सूत्रों का कहना है कि स्कूल के बाहर फायरिंग करने वाले दरोगा के बेटे को जेल भेजने के मामले में एक राजनीतिक दल के कुछ प्रभावशाली लोग उनसे नाराज थे।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
जनपद के आठ थानों में बुधवार को नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य को करेली, अमर नाथ राय को करेली से प्रभारी धूमनगंज, बृजेश कुमार तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना हंडिया से सोरांव, प्रवीण कुमार गौतम को प्रभारी निरीक्षक थाना फाफामऊ से फूलपुर, वैभव सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज से नैनी व नितेंद्र कुमार शुक्ल को अतिरिक्त निरीक्षक थाना घूरपुर से कोरांव प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
दो दरोगा को भी चार्ज मिला है, जिनमें विनय कुमार सिंह को शाहगंज व अश्वनी कुमार सिंह को थानाध्यक्ष फाफामऊ बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को व दीनदयाल सिंह को क्राइम ब्रांच, सतीश कुमार, यशपाल सिंह, विनोद कुमार सोनकर, राकेश कुमार भारती को पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया है।