फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police arrested trafficker of guns

प्रयागराज : औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ा गया असलहों का सौदागर 

Sun, 30 May 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 May 2021 12:03 AM IST
सार

  • पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचा, मैगजीन व कारतूस भी हुआ बरामद 
  • मध्य प्रदेश तथा बिहार से अवैध असलहे खरीदकर प्रयागराज व आसपास जिले में था बेचता 
     

विज्ञापन
Prayagraj: Police arrested trafficker of guns
असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व जोनल सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम में असलहों के सौदागर को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से पिस्टल, रिवाल्वर, तमंचा, मैगजीन व कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व जोनल सर्विलांस टीम ने रामपुर तिराहा के समीप घेराबंदी की। टीम ने वहां से गुजर रही एक श्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोका कर चालक से पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगा। इसपर टीम को शक हुआ तो उसने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से तीन पिस्टल 32 बोर, दो मैगजीन, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, 27 कारतूस तथा नौ कारतूस का खोखा मिला।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक औद्योगिक क्षेत्र थाना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रोहित कुमार पटेल उर्फ नान पटेल पुत्र माताअम्बर पटेल निवासी सरहा लोदी, थाना करछना का है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश के खंडवा व बिहार के मुंगेर से 10 से पंद्रह हजार में असलहे खरीदकर लाता था और प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी में 25 से 35 हजार में बेचता था। इसके खिलाफ पहले से मुट्ठीगंज व कैंट थाना में आयुध अधिनियम तथा कैंट में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed