फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Pacers celebrated Mother Nature along with motherhood, special event on Mother's Day

Prayagraj : प्रयागराज पेसर्स ने मातृत्व के साथ मनाया प्रकृति मां का उत्सव, मदर्स डे पर विशेष आयोजन

Sun, 18 May 2025 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 May 2025 02:15 PM IST
सार

डॉ. ऋतु जैन द्वारा 2019 में स्थापित प्रयागराज पेसर्स ने जीवंत समुदाय ने पिछले तीन वर्षों से मदर्स डे को एक अनोखे और सार्थक ढंग से मनाया है। गर्व से साड़ी पहनकर इस वर्ष के आयोजन का नाम ‘साड़ी 3.0’  दिया था।

विज्ञापन
Prayagraj Pacers celebrated Mother Nature along with motherhood, special event on Mother's Day
साड़ी पहनकर मदर्स डे मनाती प्रयागराज पेसर्स की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डॉ. ऋतु जैन द्वारा 2019 में स्थापित प्रयागराज पेसर्स ने जीवंत समुदाय ने पिछले तीन वर्षों से मदर्स डे को एक अनोखे और सार्थक ढंग से मनाया है। गर्व से साड़ी पहनकर इस वर्ष के आयोजन का नाम ‘साड़ी 3.0’  दिया था, जो एक सशक्त संदेश को और भी आगे बढ़ाता है। शारीरिक गतिविधियां केवल पश्चिमी पहनावे तक सीमित नहीं है। साड़ी भी गरिमा, शक्ति और स्वतंत्रता की प्रतीक हो सकती है।
विज्ञापन


इस आयोजन का थीम था मातृत्व के साथ-साथ प्रकृति मां का उत्सव। शांत और हरे-भरे आजाद पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें अधिकांश कामकाजी महिलाएं थीं। सभी प्रतिभागी सुबह पांच बजे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर इस विशेष अवसर को सम्मान देने के लिए एकत्र हुईं।
विज्ञापन


सुबह का समय उल्लास, ऊर्जा और अनेक प्रेरणादायक गतिविधियों से भरा रहा, जिसने स्वास्थ्य, प्रकृति और सांस्कृतिक गर्व का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। यह आयोजन वास्तव में प्रेरणादायक और सशक्तिकरण से भरपूर था, जिसमें परंपरा और सेहत का सुंदर संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की एक विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों ने कचरा संग्रहण किया और आयोजन में प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग कर सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) का प्रतीक प्रस्तुत किया। इस आयोजन की थीम का विचार डॉ. ऋतु जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया था।


इस आयोजन के सफल आयोजन में पल्लवी अरोरा, डॉ. पल्लवी निगम, सीमा द्विवेदी, डॉ. अमिता गुप्ता, सुश्री दिव्या अग्रवाल, नीलू शुक्ला, सुचित्रा, रानी मिश्रा, डॉ. अल्पना वर्मा, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. तारु पांडेय, डॉ. वर्षा अग्रवाल, रंभा चतुर्वेदी, मनु अग्रवाल और रीना केसरवानी ने डॉ. ऋतु जैन के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाई। कविता यादव त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागी स्थायित्व और फिटनेस का संदेश अपने साथ लेकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed