फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Mother Chandraghanta appeared with 10 arms, a crowd of devotees gathered

Prayagraj News : 10 भुजा धारण कर मां चंद्रघंटा ने दिया दर्शन, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Sat, 21 Mar 2026 06:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 06:31 PM IST
सार

मीरापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर और मां कल्याणी देवी धाम में नवरात्र के तीसरे दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुले और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ती रही।

विज्ञापन
Prayagraj News: Mother Chandraghanta appeared with 10 arms, a crowd of devotees gathered
कल्याणी देवी मंदिर में आरती के दौरान लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मीरापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर और मां कल्याणी देवी धाम में नवरात्र के तीसरे दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुले और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ती रही। मां का चंद्रघंटा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया जिसे देखकर भक्त भावविभोर हो गए। शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाकर मां को रिझाया। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... फूल बरसाओ ठगरिया में मइया रानी आईं हैं नगरिया... जैसे भजनों पर श्रृद्धालु झूमते नजर आए।

विज्ञापन

मंदिर परिसर में ललिता सहस्त्रार्चन, शतचंडी पाठ और महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन हुए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रृद्धालुओं ने मां को नारियल और चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और फूलों से सजाया गया। शाम में महाआरती और रात्रि 12 बजे शयन आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।

विज्ञापन

ललिता देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा ने कहा कि नवरात्र के चौथे दिन मां का कूष्मांडा स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और सुगंधित फूलों का उपयोग होगा। कल्याणी देवी मंदिर में आयोजित कथा में डॉ अनिरुद्ध जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा, धैर्य और संयम जीवन मे सफलता का मूल मंत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed