फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Grandson left by grandfather's hand at confluence, shedding in strong current

Prayagraj News : संगम पर दादा के हाथ से छूटा पोता, तेज बहाव में बहा 

Sat, 06 Feb 2021 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Feb 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Grandson left by grandfather's hand at confluence, shedding in strong current
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संगम पर शनिवार स्नान करते समय दादा के हाथ से पोता छूट गया। कुछ ही सेकेंड में आठ साल का पोता गंगा में समा गया। बच्चे की दादी तथा एक रिश्तेदार महिला भी बच्चे को बचाने के लिए पानी में कूद गईं और डूबने लगीं। दोनों को गोताखोरों ने बचा लिया। बच्चा अपने दादा दादी के साथ आंध्र प्रदेश से आया था। देर शाम तक जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बच्चे को खोजती रहीं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने संगम पर जाल भी डलवाया। मां-बाप को फोन से सूचना दी गई है। मौके पर आईजी-डीआईजी समेत सभी अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाले ई नागराज अपनी पत्नी और दो रिश्तेदारों समेत छह लोगों के साथ शनिवार को संगम स्नान के लिए आए थे। ई नागराज के साथ उनका आठ साल का पोता अलगिरी साईं सिद्धार्थ भी आया था। शनिवार को 11  बजे के करीब सभी लोग नाव से संगम नोज पहुंचे और स्नान करने लगे। ई नागराज अपने पोते अलगिरी साईं सिद्धार्थ का हाथ पकड़कर स्नान करा रहे थे।
विज्ञापन


सिद्धार्थ दादा का हाथ पकड़कर पानी में खेल रहा था। अचानक ही ई नागराज के हाथ से पोते का हाथ छूट गया और वह सेकेंडों में गंगा में समा गया। सिद्धार्थ की दादी और रिश्तेदार महिला ने देखा तो दोनों तख्त पर चढ़कर बहाव की ओर कूद पड़ीं। तब तक वहां हंगामा मच गया था। गोताखोरों ने दोनों महिलाओं को बचा लिया और सिद्धार्थ की खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा-दादी सिर पीटकर रो रहे थे। दोनों करीबी रिश्तेदार के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। सूचना पर आईजी केपी सिंह और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें देर शाम तक सिद्धार्थ को ढूंढती रहीं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। इंस्पेक्टर दारागंज जेपी शाही ने बताया कि दिन में कई बार जाल डालकर खोजबीन का प्रयास किया गया। शाम को परिवार के लोगों को बगल में महिला पुलिस लाइन में ठहराया गया था। अगर बच्चा आज नहीं मिला तो रविवार को भी तलाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed