फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: covid care center will be built in police stations

Prayagraj: थानों-चौकियों में बनेंगे कोविड केयर सेंटर, बिना मास्क प्रवेश वर्जित

Sat, 20 Jun 2020 11:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2020 11:16 PM IST
सार

  1. कोविड सेंटर में सैनिटाइजर, थर्मल मीटर, पल्स ऑक्सीमीटर व अन्य उपकरणों की होगी व्यवस्था
  2. पुलिस कार्यालयों, थानों में सिंगल इंट्री प्वाइंट व्यवस्था होगी लागू
  3. बाहर से ड्यूटी या छुट्टी से वापस आने वालों के कोविड सेंटर में जांच के बाद ही अंदर आने की दी जाएगी अनुमति
  4. डायल 112 के वाहनों समेत सभी कार्यालयों, थानों व चौकियों का रोजाना होगा सैनिटाइजर

विज्ञापन
prayagraj news: covid care center will be built in police stations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण से पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए अब थाना व चौकियों में भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे। मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद जिले में भी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा जिनकी तैनाती कोविड सेंटर की जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद जिला पुलिस अफसरों ने भी इसकी कवायद शुरू कर दी है। आदेश के मुताबिक, पुलिस कार्यालयों के साथ ही थानों व चौकियों में एक कमरे को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित पुलिसकर्मी पीपीई किट के साथ तैनात किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों को भी थर्मल स्कैनिंग के बाद ही परिसर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


कोविड सेंटर में एक प्रशिक्षित पुलिसकर्मी 24 घंटे उपलब्ध होगा जिसमें ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय या विभाग प्रभारी पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कराएंगे। इसके अलावा सभी कार्यालयों, थाना, चौकियों व अन्य इकाईयों में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित करने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed