{"_id":"66f84ccf6ecd581bca09ac97","slug":"prayagraj-medical-college-doctor-found-dead-in-car-suicide-suspected-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कार में मृत मिले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर... आत्महत्या की आशंका, कुछ दिनों से थे तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कार में मृत मिले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर... आत्महत्या की आशंका, कुछ दिनों से थे तनाव में
Sun, 29 Sep 2024 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:08 AM IST
सार
कार में एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के दो वायल और सिरिंज मिली है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि उन्होंने सुसाइड किया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट कार्तिकेय श्रीवास्तव 27 साल एसआरएन अस्पताल के पार्किंग एरिया में अपनी कार के भीतर मृत मिले। कार में एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के दो वायल और सिरिंज मिली है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि उन्होंने सुसाइड किया।
विज्ञापन
वह मूल रूप से जिला कोटद्वार उत्तराखंड के रहने वाले थे और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट 2 के पद पर तैनात थे। शनिवार रात 10:30 के करीब वह अपनी कार में मृत पड़े मिले।
विज्ञापन
सूचना पर डीसीपी नगर अभिषेक भारती व अन्य अफसर पहुंच गए। प्रारंभिक छानबीन और दोस्तों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे।
विज्ञापन
फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि डिप्रेशन किस बात को लेकर था। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।