फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction will now become a junction for entertainment as well

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन अब बनेगा मनोरंजन का भी जंक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Junction will now become a junction for entertainment as well
आने वाले दिनों में प्रयागराज जंक्शन शहरवासियों के लिए मनोरंजन और जायके का नया ठिकाना बनेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने सिविल लाइंस साइड पर करीब 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फन पार्क, गेमिंग जोन, होटल और टर्फ खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए 10 साल की अवधि का टेंडर जारी कर दिया है। प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि जंक्शन के पुनर्विकास के तहत सिविल लाइंस की तरफ जी+9 बहुमंजिला इमारत का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

इसी इमारत से सटे सर्कुलेटिंग एरिया में विभिन्न वाणिज्यिक गतिविधियों को विस्तार दिया जाएगा। 20 हजार वर्गमीटर में फैले इस प्रोजेक्ट के लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति यानी ईओआई जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने निविदा की शर्तों में यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित एजेंसी को डिजाइन इस तरह तैयार करना होगा कि स्टेशन की भव्यता और सुंदरता में इजाफा हो, साथ ही यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
---
यह सुविधाएं मिलेंगी
गेमिंग जोन : बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक वीडियो गेम्स और फन एक्टिविटीज।
टर्फ स्पोर्ट्स : फुटबॉल या क्रिकेट के लिए आधुनिक टर्फ मैदान की सुविधा।
फूड पार्क : खान-पान के शौकीनों के लिए बेहतरीन आउटलेट्स।
मॉड्यूलर कियोस्क : स्टेशन की सुंदरता को बनाए रखने के लिए आकर्षक और आधुनिक कियोस्क लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed