फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction Vande Bharat Express departed in the afternoon instead of the morning and arrived at 1 pm

Prayagraj Junction : सुबह के बजाय दोपहर में गई वंदे भारत, एक बजे पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस

Mon, 22 Dec 2025 02:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 02:37 PM IST
सार

कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन लगातार लड़खड़ाया हुआ है। रविवार को भी प्रयागराज जंक्शन आने वालीं कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। वीआईपी ट्रेन वंदे भारत की भी कोहरे ने स्पीड कम कर दी है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction Vande Bharat Express departed in the afternoon instead of the morning and arrived at 1 pm
प्रयागराज जंक्शन पर छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन लगातार लड़खड़ाया हुआ है। रविवार को भी प्रयागराज जंक्शन आने वालीं कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। वीआईपी ट्रेन वंदे भारत की भी कोहरे ने स्पीड कम कर दी है। रविवार को सुबह 7:30 बजे प्रयागराज जंक्शन से जाने वाली वंदे भारत दोपहर 12 बजे के बाद ही रवाना हो सकी। वहीं, नई दिल्ली से जंक्शन आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन भी दोपहर एक बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली रूट की ट्रेनों पर पड़ा है। गाड़ी संख्या 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत रविवार को दोपहर 12:08 की जगह 3:15 बजे पहुंची। नई दिल्ली हमसफर 5:40 घंटे, शिवगंगा 5:50 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 4:50 घंटे, देहरादून-सूबेदारगंज 3:20 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6:30 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली रूट की नेताजी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि भी घंटों विलंबित रहीं। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने कहा कि कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाती है। इस दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन के लिए ट्रेनों की स्पीड धीमी कर दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed