फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: hanged by businessman

प्रयागराजः फांसी लगाकर कारोबारी ने दी जान

Tue, 02 Jul 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: hanged by businessman
Prayagraj: hanged by businessman - फोटो : CITY DESK
फांसी लगाकर कारोबारी ने दी जान
विज्ञापन

खुल्दाबाद में घटना, दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला शव
इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है, व्यापार को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खुल्दाबाद के भुसौली टोला स्थित लवकुश कॉलोनी में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी दीपक वासन (49) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव सोमवार शाम कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि व्यापार को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
दीपक हिम्मतगंज मजार के पास इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते थे। घर में पत्नी नीरज के अलावा बेटी महिमा व बेटा अमन हैं। बेटी का दाखिला फैशन टेक्नोलॉजी के कोर्स में होना था, जिसकी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बेटी को लेकर उनकी पत्नी नोएडा गई थीं। शाम को पांच बजे के करीब बेटा अमन कोचिंग चला गया। रात आठ बजे के करीब वह वापस आया तो पिता कहीं दिखाई नहीं दिए। जैसे ही वह भीतर के कमरे में पहुंचा, पिता को फांसी पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाया गया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रोशनलाल के मुताबिक, जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक कारोबार को लेकर परेशान रहते थे। फिलहाल यही माना जा रहा है कि इसी को लेकर उन्होंने जान देने का फैसला किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

साल भर पहले भी किया था प्रयास
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह भी बात सामने आई है कि मृतक व्यापारी ने एक साल पहले भी सुसाइड का प्रयास किया था। तब उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस की पूछताछ में उनके घरेलू नौकर ने बताया कि व्यापारी किसी बात को लेकर बेहद परेशान थे। एक दिन पहले भी वह अचानक फूट-फूटकर रोने लगे थे। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed