फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Fraud again in the name of Nazareth Hospital, 67 thousand blown

प्रयागराज : नाजरेथ अस्पताल के नाम पर फिर ठगी, 67 हजार उड़ाए

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Fraud again in the name of Nazareth Hospital, 67 thousand blown
नाजरेथ अस्पताल के नाम पर फिर ठगी, 67 हजार उड़ाए
विज्ञापन

धूमनगंज निवासी व्यक्ति को बनाया शिकार
प्रयागराज। नाजरेथ अस्पताल के नाम पर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। धूमनगंज निवासी नितीश कुमार सिंह के खाते से 67 हजार रुपये उड़ा दिए गए। उन्होंने अज्ञात में केस दर्ज कराया है।
नितीश टीपी नगर स्थित गंगाबिहार कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एड़ी में दर्द की समस्या से पीड़ित थे। नाजरेथ अस्पताल में अप्वाइंटमेंट लेने के लिए उन्होंने गूगल से फोन नंबर ढूंढ़ा।
विज्ञापन

कॉल करने पर पहले कहा गया कि अस्पताल में आकर अप्वाइंटमेंट लीजिए। 10 मिनट बाद एक अन्य नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि अप्वाइंटमेंट के लिए 10 रुपये का टोकन लेना होगा। उसने एक लिंक भी भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्टेप में मरीज का नाम, नंबर, जन्मतिथि की जानकारी आदि भरने को कहा गया। दूसरे स्टेप में 10 रुपये का पेमेंट करने और तीसरे स्टेप में मोड ऑफ पेमेंट पूछा गया। चौथे स्टेप में यूपीआई पिन भरने को कहा गया। इसके बाद साइबर ठग ने 10 संख्याओं वाला एक नंबर भेजा और कहा कि इसे भरने पर फाइनल सबमिशन हो जाएगा।
उन्होंने ऐसा ही किया तो दूसरी बार में आवेदन हो गया। इसके बाद उसने फोन कर बताया कि शाम तक बुकिंग कन्फर्म कर दी जाएगी। इसके बाद शाम छह बजे के करीब खाते से 66,999 रुपये उड़ा दिए गए।

पापा के खाते में पैसे भेजने का झांसा देकर 70 हजार का लगाया चूना
प्रयागराज। शिवनगर अल्लापुर में रहने वाली प्रतिभा पुत्री अवधेश कुमार को साइबर ठगों ने 70 हजार की चपत लगा दी। उसने बताया कि 19 दिसंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को उसके पापा का दोस्त बताया। साथ ही कहा कि वह कुछ रुपये भेज रहा है। इसके बाद उसे एक रुपये का पेमेंट किया। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई जिसमें बताया गया कि आपका क्रेडिट कार्ड का 1.35 लाख रुपये बकाया है। इसे न अदा करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद उसे क्यूआर कोड भी भेजे गए और इसी के जरिए उसने पेमेंट किया। बाद में पता चला कि पैसे साइबर ठगों ने उड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed