फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Former block chief's daughter-in-law hanged herself to death; post-mortem conducted amid videograph

Prayagraj : पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहू ने फंदे से लटककर दी थी जान, वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम

Sat, 06 Dec 2025 02:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 02:37 PM IST
सार

फतेहपुर के विजयीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह की बहू कोमल उर्फ रश्मि (23) के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में फंदा लगाने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Former block chief's daughter-in-law hanged herself to death; post-mortem conducted amid videograph
महिला की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

फतेहपुर के विजयीपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह की बहू कोमल उर्फ रश्मि (23) के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में फंदा लगाने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान कोमल के परिजन भी मौजूद रहे लेकिन ससुराल वालों की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। पुलिस प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम मायके वालों ने दारागंज में शव का अंतिम संस्कार किया।इस दौरान भी मृतका कोमल के ससुराल वाले गायब रहे।
विज्ञापन


कौशाम्बी के सड़वापर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बेटी कोमल की शादी खागा के नई बाजार निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे आदित्य प्रताप सिंह से की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे धर्मेंद्र के मोबाइल पर फोन करके बताया गया कि कोमल फंदे से लटक गई है। बताया गया कि प्रयागराज स्थित एसआरएन परिसर में बनी पुलिस चौकी के सामने एंबुलेंस में कोमल का शव रखा है। सभी यहां पहुंचे तो एंबुलेंस में कोमल की लाश मिली पर ससुराल पक्ष से कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed