फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: During the investigation of the murder of the girl, the sniffer dog reached the house of the accused, found blood stains

प्रयागराज : बच्ची की हत्या की जांच के दौरान स्निफर डॉग पहुंचा आरोपियों के घर, मिले खून के धब्बे

Mon, 06 Dec 2021 04:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 04:31 AM IST
सार

बच्ची की हत्या की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही अफसर भी आ गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। स्क्वॉड में शामिल स्निफर डॉग पहले तो घटनास्थल पर कुछ देर तक इधर उधर टहलता रहा। इसके बाद वह सीधे बच्ची की हत्या में संदिग्ध पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Prayagraj: During the investigation of the murder of the girl, the sniffer dog reached the house of the accused, found blood stains
घटनास्थल की जांच करता खोजी कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेनीपुर गांव में मासूम आरती के कत्ल की वारदात में स्निफर डॉग ने पुलिस को अहम क्लू दिया। दरअसल मौकेपर लाए जाने के बाद वह घटनास्थल से सीधे आरोपी पड़ोसी केदरवाजे पर पहुंच गया। पुलिस ताला तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुई तो वहां एक जगह खून के धब्बे मिले। इसके बाद पड़ोसियों पर शक गहरा गया। पुलिस ने पूरे मकान की सघन तलाशी भी ली। फिलहाल अन्य कोई सबूत उसके हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


बच्ची की हत्या की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही अफसर भी आ गए। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। स्क्वॉड में शामिल स्निफर डॉग पहले तो घटनास्थल पर कुछ देर तक इधर उधर टहलता रहा। इसके बाद वह सीधे बच्ची की हत्या में संदिग्ध पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंच गया। अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने ताला तोड़ा तो स्निफर डॉग सीधे घर के भीतर जाकर बैठ गया।

विज्ञापन

पड़ोसी के घर पर बंद मिला ताला, पुलिस दरवाजा तोड़कर हुई दाखिलवह जिस स्थान पर बैठा, वहां खून के धब्बे मिले। जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौकेसे नमूने एकत्र किए। पुलिस टीम ने मकान की सघन तलाशी भी ली लेकिन अन्य कोई सबूत उसके हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि फिलहाल पड़ोसी को ही मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने किसी और पर शक नहीं जताया है। उनके पकड़े जाने केबाद ही अन्य बातें स्पष्ट हो सकेंगी।

विज्ञापन

दरोगा जबरन ले गया शव,  ग्रामीण हुए आक्रोशित

मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि मामले में हल्का दरोगा रणजीत सिंह के रवैये को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी रहा। दरअसल पुलिस केशव को कब्जा लेने की कोशिश पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर दरोगा ने शव को जबरन कब्जे में लेने की कोशिश की जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इस बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि दरोगा ने ग्रामीणों से अभद्रता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed