फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Doctor free from clutches of hijackers in encounter

प्रयागराजः मुठभेड़ में अपहर्ताओं के चंगुल से डाक्टर मुक्त

Mon, 08 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Doctor free from clutches of hijackers in encounter
Prayagraj: Doctor free from clutches of hijackers in encounter - फोटो : NAWABGANJ
मुठभेड़ में अपहर्ताओं के
विज्ञापन

चंगुल से डॉक्टर मुक्त
- गोली लगने से दो बदमाश जख्मी, चार आरोपी गिरफ्तार
- घर लौटते समय चिकित्सक को अगवा कर मांगे थे पांच लाख
अमर उजाला ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के दहियावां से क्लीनिक बंद कर घर जा रहे डॉक्टर चंद्रगुप्त मौर्य (52) को जाइलो सवार बदमाशों ने अगवा कर पांच लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने जब अपहर्ताओं की घेराबंदी की तो दहियावां भीटा में मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से प्रतापगढ़ के दो बदमाश जख्मी हो गए। उनके साथ ही उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर को पुलिस ने सकुशल मुक्त करा लिया।

चंद्रगुप्त मौर्य पुत्र सत्य नारायण निवासी बछरौली, कुंडा दहियावां बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार रात क्लीनिक बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। तभी नवाबगंज के आनापुर मोहरब के पास जाइलो सवार चार बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। फिर उनके परिचित एमआर राजकुमार को फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी। राजकुमार ने घरवालों व पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि कई थानों की फोर्स लेकर दहियावां भीटा में घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में की गई फायरिंग में नीलेश कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी सकरदहा थाना बाघराय एवं हेमंत तिवारी पुत्र अवधेश नारायण तिवारी निवासी कमासिन थाना बाघराय प्रतापगढ़ जख्मी हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी। इस दौरान उनके साथियों प्रदीप कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी धूसुरपुर थाना बाघराय एवं विनय पांडेय पुत्र विनोद पांडेय निवासी कोर्रही थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से जाइलो कार, तमंचा एवं कारतूस चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed