फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Dengue killed two including BJP leader, 19 newly infected

Prayagraj : डेंगू से भाजपा नेता समेत दो की मौत, 19 नए संक्रमित

Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Dengue killed two including BJP leader, 19 newly infected
डेंगू से मौत। - फोटो : amar ujala

जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है जबकि एलाइजा जांच कराने पहले से कम लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 19 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। नैनी निवासी एक भाजपा नेता समेत दो लोगों की डेंगू संक्रमण से मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की डेंगू से मौत पुष्ट नहीं की है। अफसरों का कहना है कि बिना एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आए मौत का कारण डेंगू नहीं माना जा सकता है। वहीं जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की आंकड़ा 891 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के मुताबिक भाजपा नेता प्रभात मोहन श्रीवास्तव डेंगू संक्रमण के बाद करीब एक हफ्ते से यशलोक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह वर्तमान में सोमेश्वर नाथ महादेव मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे थे। वहीं नारीबारी निवासी एक अन्य बुखार पीड़ित की मौत हो गई। दोनों मरीजों के परिवारीजनों के मुताबिक उनकी मौत डेंगू संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन


उधर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इस सीजन में डेंगू से सिर्फ दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं एक एसआई और एक अन्य की मौत एलाइजा जांच न होने की वजह से पुष्ट नहीं है, न ही पोर्टल पर इसका विवरण दर्ज किया गया है। डीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि जिन लोगों की डेंगू से मौत पुष्ट नहीं है। विवरण और जांच रिपोर्ट का परीक्षण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में चिह्नित हुए डेंगू संक्रमित
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह के मुताबिक कुल 891 संक्रमितों में 643 शहरी तथा 248 ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में करीब 40 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डीएमओ डॉ. सिंह के मुताबिक जिले में शुक्रवार को चिह्नित डेंगू के नए संक्रमितों में धूमनगंज, कटरा, राजापुर, तेलियरगंज, शंकरघाट, मम्फोर्डगंज, छोटा बघाड़ा, करेली, बैरहना, मुंडेरा, भुलई का पूरा, झूंसी, काटजू रोड, सलोरी, सुलेम सराय, नैनी, मऊआइमा, उरुवा के लोग शामिल हैं। 


भाजपाइयों ने जताया शोक
भाजपा नेता प्रभात मोहन श्रीवास्तव की डेंगू से हुई मौत पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सुधाकर पांडेय, पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य समेत अन्य भाजपाइयों ने भी शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed