{"_id":"62c9d46bf9e0564f42188c1d","slug":"prayagraj-death-of-ssb-jawan-of-meja-posted-in-assam-chaos-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: असम में तैनात मेजा के एसएसबी जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: असम में तैनात मेजा के एसएसबी जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
सार
अमिलिया कला गांव के बृजलाल भारतीया के चार बेटों में दूसरे नंबर के विनोद कुमार भारतीया का चयन 25 सितंबर 2008 को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) बहराइच के नानपारा में हुआ था। विनोद इस समय असम के तेजपुर में 68 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : विनोद कुमार भारतीय। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
असम में एसएसबी के जवान विनोद कुमार भारतीया (30) की मौत हो गई। वह मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला गांव के मूल निवासी थे। घटना की जानकारी होने पर पैतृक घर में कोहराम मच गया। जवान की हुई मौत से परिजनों के अलावा गांव के लोग भी स्तब्ध रहे।
विज्ञापन
अमिलिया कला गांव के बृजलाल भारतीया के चार बेटों में दूसरे नंबर के विनोद कुमार भारतीया का चयन 25 सितंबर 2008 को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) बहराइच के नानपारा में हुआ था। विनोद इस समय असम के तेजपुर में 68 बटालियन में तैनात थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को विनोद सोकर चारपाई से उठे, इसी बीच वह गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें तत्काल गोहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर शनिवार सुबह परिजनों को मेजा पुलिस के माध्यम से मिली तो कोहराम मच गया। विनोद की पत्नी नीलू देवी और मां कलावती देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम प्रधान कैलाशी देवी, सुशील कुमार, देवनाथ मिश्र, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम द्विवेदी सहित कई लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
महीने भर पहले छुट्टी पर आए थे विनोद
महीने भर पहले विनोद छुट्टी पर घर आए थे। 16 जून को परिजनों से विनोद यह कहकर गए थे कि जल्द ही छुट्टी लेकर फिर घर आएंगे। पिता बृजलाल रोते हुए यही कह रहे थे कि विनोद कलेजे का टुकड़ा था। उसके बिना बुढ़ापा कैसे कटेगा।