फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Attempt to burn teenager for protesting against wrongdoing

Prayagraj Crime : गलत काम का विरोध करने पर किशोरी को जलाने का प्रयास, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग

Sat, 06 Jun 2026 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jun 2026 08:14 PM IST
सार

शिवकुटी इलाके में मिट्टी का तेल छिड़ककर 14 वर्षीय किशोरी को जलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है, विरोध करने पर आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Attempt to burn teenager for protesting against wrongdoing
युवक ने भतीजी को जलाया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी इलाके में मिट्टी का तेल छिड़ककर 14 वर्षीय किशोरी को जलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है, विरोध करने पर आग के हवाले कर दिया गया। इसमें परिवार के अन्य सदस्य चाची और नाना-नानी ने भी आरोपी का साथ दिया। एक हफ्ते से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिवकुटी पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्जकर आरोपी चाचा-चाची हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


राजापुर के रहने वाले पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। जबकि छोटी बहन शिवकुटी में अपने नाना-नानी के घर रहती है, मौसी की शादी चाचा से हुई है। आरोप है कि 29 मई की शाम 4:30 बजे के करीब चाची का फोन आया। उन्होंने कहा, बहन ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया है, इसे लेकर जाओ। पहुंचा तो बहन का पूरा चेहरा, हाथ व सीना जला हुआ था।
विज्ञापन


वह दर्द से चीख रही थी, यह देख सन्न रह गया और तुरंत अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर बैठाकर बहन को एसआरएन अस्पताल ले आया। पिछले पांच दिन से बहन का इलाज चल रहा है, वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रही थी। शुक्रवार रात हालत में कुछ सुधार होने पर बताया कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया, वह उसे लगातार परेशान करते थे। गलत तरीके से छूते थे, विरोध करने के बावजूद वह मानते नहीं थे। यह बात चाची को बताई तो उन्होंने चुप रहने के लिए दबाव डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द से पांच दिन तक बोल नहीं सकी पीड़िता

भाई का आरोप है कि बहन को ये लोग भूखा रखते थे और पिछले कई दिनों से लगातार प्रताड़ित करते थे। नाना-नानी भी चाचा-चाची का साथ देते हैं। मिट्टी का तेल छिड़ककर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया है। जिससे पूरा चेहरा जल गया है, बहन दर्द की वजह से पिछले पांच दिन से कराह रही है। बहरहाल, पुलिस आरोपी चाचा-चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

35 फीसदी तक जलीं किशोरी

भाई ने बताया कि बहन के बयान की वीडियो बना ली गई है, घटना का खुलासा होने पर शनिवार को शिवकुटी थाने में मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस एसआरएन अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया पीड़िता करीब 35 फीसदी तक जल चुकी है। घटना 29 मई की है लेकिन जानकारी शनिवार को दी गई। भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed