{"_id":"5e332ec38ebc3ebfe72dcec9","slug":"prayagraj-crime-allahabad-news-ald267122050","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम नोज पर महिलाओं का वीडियो बनाते पकड़ाया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम नोज पर महिलाओं का वीडियो बनाते पकड़ाया युवक
विज्ञापन
Prayagraj crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस अफसरों ने घटना से किया इंकार
प्रयागराज। बसंत पंचमी के मौके पर संगम नोज पर बृहस्पतिवार को एक युवक महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया। उसे मोबाइल से वीडियो बनाते देख स्नान को पहुंची महिलाओं के परिवारवालों ने विरोध किया तो उसने रौब झाड़ने की कोशिश की। दरअसल वह खुद को एक स्वयंसेवी संस्था का सदस्य बता रहा था और उसके पास परिचय पत्र भी था।
वह खुद को जिस संस्था का सदस्य बता रहा था, उसके स्वयंसेवक पुलिस के सहयोग के लिए मेला क्षेत्र में लगे हैं। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया और फिर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने खुद को कोरांव का रहने वाला बताया। सूत्रों का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं हुआ, ऐसे में चेतावनी देकर उसे उसके घरवालों के हवाले कर दिया गया।
चर्चा यह भी रही कि मामले की जानकारी पर संस्था की ओर से उसकी सदस्यता भी खत्म कर दी गई। लेकिन जब इस बारे में पदाधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। हालांकि प्रभारी एसपी माघ मेला आशुतोष मिश्र से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया। सोशल मीडिया पर पकड़े गए युवक की तस्वीर वायरल होने के सवाल पर उन्होंने इसे फर्जी बताया। े