{"_id":"60d23fa98ebc3e33571ad86b","slug":"prayagraj-corona-update-negligence-is-getting-heavy-corona-infected-13-new-positives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: लापरवाही पड़ रही भारी, बढ़े कोरोना संक्रमित, 13 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: लापरवाही पड़ रही भारी, बढ़े कोरोना संक्रमित, 13 नए पॉजिटिव
Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
सार
- कोविड जांच सिर्फ 5388, दस मरीजों ने दी कोरोना को मात, कोई मौत नहीं
विज्ञापन
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
अनलॉक से बाजारों में बढ़ी भीड़ और सड़कों पर चहलपहल के दौरान लापरवाही भारी पड़ रही है। सिर्फ एक संक्रमित के न्यूनतम आंकड़े पर आया कोरोना संक्रमण का प्रसार फिर बढ़ने लगा है। दो दिन बाद अचानक संक्रमित बढ़े हैं। 24 घंटे में 13 नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों से कम 10 रही। राहत इस बात की रही कि उपचार के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक लोग कोविड जांच कराने के कतराने लगे हैं। मंगलवार को 5388 लोगों ने कोविड जांच कराई। शिकायतें मिल रही हैं कि लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं। यही संक्रमण प्रसार का कारण बन रहा है। दो दिन पहले एक संक्रमित मिला और अब 48 घंटे बाद यह संख्या 13 पर पहुंच गई। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूकता का परिचय देना होगा, अन्यथा संक्रमण प्रसार की गति तेज हो सकती है। डॉ. एके तिवारी के मुताबिक दस लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें एक को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। नौ लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक लोग कोविड जांच कराने के कतराने लगे हैं। मंगलवार को 5388 लोगों ने कोविड जांच कराई। शिकायतें मिल रही हैं कि लोग मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं। यही संक्रमण प्रसार का कारण बन रहा है। दो दिन पहले एक संक्रमित मिला और अब 48 घंटे बाद यह संख्या 13 पर पहुंच गई। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूकता का परिचय देना होगा, अन्यथा संक्रमण प्रसार की गति तेज हो सकती है। डॉ. एके तिवारी के मुताबिक दस लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें एक को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। नौ लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।
विज्ञापन
अभी समय नहीं मास्क उतारने का
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक टीकाकरण कराने वालों के साथ घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। बिना मास्क लगाए बाहर निकले लोग खुद तो संक्रमित होंगे ही, घर वालों के लिए भी खतरा बनेंगे। बाजारों में भीड़ के बीच लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क और उचित दूरी का पालन करना जरूरी है। उन्होंने अपील की है कि सभी व्यक्ति कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं, लेकिन एहतियात भी बरतें।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती।
- फोटो : prayagraj
टीकाकरण के ट्र्रायल में उत्साह, जिले में 15 से अधिक को सुरक्षा कवच
कोविड वैक्सीनेशन के कार्य को गति देेने के लिए जिले के छह ब्लॉकों में शुरू ट्रायल के दूसरे दिन लोगों में उत्साह दिखा। मंगलवार को कुल 15267 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें ब्लॉकों में ट्रायल के दौरान 6787 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इन लोगों के साथ दूसरी डोज लगवाने वालों ने निराश किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक एक जुलाई से प्रस्तावित टीकाकरण महाभियान का पूर्वाभ्यास उत्साहजनक है। दूसरे दिन ही अप्रत्याशित रूप से लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाने में रुचि दिखाई है।उन्होंने बताया कि छह ब्लॉकों में ट्रायल के बाद एक जुलाई से सभी ब्लॉकों में क्लस्टर बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। आबादी के हिसाब से दस या बारह क्लस्टर बनाए जाएंगे। सभी क्लस्टर में अलग-अलग टीमें टीकाकरण करेंगी। डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक जिले में मंगलवार को 15267 लोगों में 14759 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 508 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे टीके के बीच 84 दिन की अवधि निर्धारित होने के बाद दूसरी डोज लगवाने वाले केंद्रों तक कम पहुंच रहे हैं। निर्देशों के मुताबिक वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है।
prayagraj news : टीकारण को लेकर विकास भवन में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
अल्पसंख्यकों को टीका के प्रति जागरूक करने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं संग मंथन
कोरोना की तीसरी लहर से पहले अल्पसंख्यक समुदाय में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ अफसरों ने चर्चा की। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई।सीडीओ शिबू गिरि ने कोविड से होने वाली जनहानि की ओर से ध्यान आकृष्ट कराया। उनका कहना था कि समय रहते अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन फुरकान अहमद ने कहा कि जीवन रक्षा के लिए वैक्सीन के अलावा कोई उपाय नहीं है। यूनिसेफ के क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि जिले में 40 लाख लोगों तो टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी तक सिर्फ सात लाख लोगों को ही टीका लग पाया है।