फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona infection graph dropped, only 78 new patients

Prayagraj Corona Update: कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा, सिर्फ 78 नए मरीज

Fri, 30 Oct 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona infection graph dropped, only 78 new patients
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार दूसरे दिन भी गिरावट के स्तर पर रहा। बृहस्पतिवार को कोविड जांच के लिए 5201 सैंपल लिए गए। 24 घंटे में 78 नए पॉजिटिव मामले चिह्नित किए गए। वहीं 106 लोगों ने संक्रमण को मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 314 हो गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब तक 23759 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 16546 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। वहीं 5594 संक्रमित उपचार के बाद विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


सीेएमओ के मुताबिक विभिन्न कोविड अस्पतालों में 147 मरीज भर्ती हैं। जिले के कोविड अस्पतालों में कुल 1710 बेड हैं, जिनमें 1562 खाली हैं। यह स्थिति जांच का दायरा बढ़ाने के बाद भी संक्रमण से राहत का संकेत देती है। जिन संक्रमितों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है उनमें सर्वाधिक 75 संक्रमित एलथ्री एसआरएन अस्पताल में हैं। वहीं बेली अस्पताल में 52 तथा यूनाइटेड मेडिसिटी में 18 और साईंनाथ अस्पताल में तीन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीजीएम समेत एल एंड टी के चार अफसर, कर्मचारी संक्रमित

जिला न्यायालय के एक एसीजीएम और निजी कंपनी एलएंडटी के चार अफसरों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारी, सहायक प्रबंधक, वरिष्ठ इंजीनियरिंग मैनेजर समेत चार लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं शुआट्स में फारेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष, नगर निगम के एक लिपिक तथा एयरपोर्ट में तैनात एक कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाईकोर्ट के आरओ भी संक्रमित हुए हैं। 

टारगेट ग्रुप में 1090 टेंपो, टैक्सी वालों की जांच, 15 कोविड पॉजिटिव मिले

शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से शुरू 15 दिन टारगेट ग्रुप की कोविड जांच के पहले दिन टेंपो-टैक्सी, तिपहिया चालकों और सवारियों की जांच की गई। ब्लाकों के साथ शहरी क्षेत्रों के करीब 50 स्थानों पर चलाए गए अभियान के तहत 1090 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय और एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि राहत की बात रही कि अचानक की गई जांच में सिर्फ 15 लोग संक्रमित मिले। सभी के उपचार की व्यवस्था की गई। इनमें कई ऐसे थे, जिन्हें कोई लक्षण नहीं थे। मामूली सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत वाले जांच में शामिल रहे। डॉ. तिवारी के मुताबिक शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगाने वालों की कोविड जांच की जाएगी। जिले में टारगेट ग्रुप की जांच के लिए 25 मोबाइल टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed