{"_id":"5f6fa0f08ebc3e9bb22069ce","slug":"prayagraj-corona-update-276-more-corona-infected-294-recovered-three-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: 276 और हुए कोरोना संक्रमित, ठीक हुए 294, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: 276 और हुए कोरोना संक्रमित, ठीक हुए 294, तीन की मौत
Sun, 27 Sep 2020 11:17 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के मामले में शनिवार का दिन भी राहत भरा रहा। संक्रमित होने वालों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रही। चौबीस घंटों के दौरान कुल 294 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए, जबकि संक्रमित होने वालों की संख्या 276 रही। कोरेाना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 294 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14922 हो गई। इसके अलावा तीन लोगों की मौत भी हुई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 276 नए संक्रमित मिलने केे साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 18,417 हो गई है। शनिवार को 38 लोगों को हॉस्पिटल से कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई और 256 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इससे रिकवरी रेट बढ़कर करीब 80 फीसदी पहुंच गया है। संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक होने से शनिवार को एक्टिव केसों की संख्या 3238 हो गई है।
इसमें 362 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। एसआरएन में 149, रेलवे अस्पताल में 38, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 15, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 19, दो निजी चिकित्सालयों में 66, बेली में 75 संक्रमित भर्ती हैं। बाकी 2876 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा अस्पतालों से 38 लोगों को छुट्टी दी गई है। इसमें कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से एक, रेलवे चिकित्सालय से छह, यूनानी से एक, बेली से 11, दो निजी अस्पतालों से सात और एसआरएन चिकित्सालय से 12 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया।

prayagraj news: death from corona
- फोटो : prayagraj
संक्रमण से तीन की गई जान
कोरोना से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें 73 साल की महिला सहित उतरांव का 28 साल का युवक भी शामिल है। तीनों की मौत एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मौत के बाद दो लोगों का अंतिम संस्कार कराया गया है। कोविड के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सिविल लाइंस की रहने वाली 73 साल की बुजुर्ग महिला और सलोरी के 54 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद जांच कराई गई थी। पॉजिटिव आने के बाद एसआरएन में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा उतरांव का 28 साल का युवक पॉजिटिव आने के बाद एसआरएन में भर्ती हुआ था।
covid 19 test
- फोटो : iStock