{"_id":"5ff3595f47229c1dd15ab9f0","slug":"prayagraj-corona-19-update-34-new-covid-infected-including-dr-bajaj-couple-one-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: डॉ. बजाज दंपति समेत 34 नए कोविड संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: डॉ. बजाज दंपति समेत 34 नए कोविड संक्रमित, एक की मौत
Mon, 04 Jan 2021 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमितों की संख्या दो दिन से 40 के अंदर सिमट गई है। संक्रमण की घटती दर राहत देने वाली है। सोमवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरिता बजाज और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ एके बजाज समेत 34 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 61 लोगों ने संक्रमण को मात दी। वहीं उपचार के दौरान एक कोविड संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक सोमवार को जिले में 6220 लोगों की कोविड जांच को नमूने लिए गए। 24 घंटे में 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड अस्पतालों से दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं 51 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इस तरह कुल 61 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। कोविड संक्रमण से अब तक 379 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj