फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj becomes UP's number one airport in domestic flights

Prayagraj News: घरेलू उड़ानों में यूपी का नंबर वन एयरपोर्ट बना प्रयागराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj becomes UP's number one airport in domestic flights
बीते वर्ष प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में कई उपलब्धियां आईं। साल खत्म होते ही एक और उपलब्धि जुड़ गई। लखनऊ और वाराणसी के बाद प्रयागराज प्रदेश का तीसरा ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जहां एक कैलेंडर वर्ष में छह लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई। हालांकि, लखनऊ और वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, जबकि प्रयागराज से घरेलू उड़ानें ही संचालित हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट का उद्घाटन कुंभ 2019 के पूर्व 16 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ था। हालांकि, यात्रियों के लिए इसे एक जनवरी 2019 को खोला गया। तब से अब तक पांच वर्ष के सफर में प्रयागराज एयरपोर्ट में 23 लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हो चुका है। इस अवधि में यहां 30 हजार से ज्यादा विमानों की आवाजाही हुई। 2022 में यहां एक कैलेंडर वर्ष में पांच लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई थी। जबकि, एक जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक एयरपोर्ट पर 6.29 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। यह हाल तब है जब इस वर्ष गोरखपुर, रायपुर, इंदौर और कोलकाता की फ्लाइट बंद कर दी गई, अन्यथा यह आंकड़ा सात लाख तक पहुंच सकता था।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से कुल नौ शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी है। यहां से दिल्ली के लिए दो एवं मुंबई, बंगलूरू, पुणे, भुुवनेश्वर, लखनऊ, बिलासपुर, भोपाल, देहरादून के लिए एक-एक फ्लाइट है। अगले वर्ष लगने वाले महाकुंभ के पूर्व यहां से चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू, गोवा, हैदराबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, नागपुर, पटना, इंदौर, जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2024 तक हो जाएगा एयरपोर्ट का विस्तार



0 महाकुंभ 2025 को लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट विस्तार के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। मौजूदा टर्मिनल भवन 6700 वर्ग मीटर में है, जबकि उसके बगल में नया टर्मिनल भवन 9500 वर्गमीटर में बनाया जा रहा है। रनवे से टर्मिनल तक विमान के लिए एक और टैक्सी वे और नए टर्मिनल भवन में तीन एयरोब्रिज भी लगाए जाएंगे, जबकि एक अन्य एयरोब्रिज को पुराने टर्मिनल भवन में लगाया जाएगा। एयरपोर्ट में पार्किंग से टर्मिनल तक आने के लिए शेड भी लगाया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद यहां सात बड़े एवं आठ छोटे विमान एक साथ खड़े किए जा सकेंगे। इस पूरे कार्य की कुल लागत 173 करोड़ रुपये रहेगी। यह कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed