{"_id":"65eea094db4fcd00cf050761","slug":"prayagraj-airport-ministry-reached-the-matter-of-stopping-pune-bilaspur-delhi-flights-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Airport : पुणे, बिलासपुर, दिल्ली उड़ान बंद करने का मामला पहुंचा मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Airport : पुणे, बिलासपुर, दिल्ली उड़ान बंद करने का मामला पहुंचा मंत्रालय
Mon, 11 Mar 2024 11:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:41 AM IST
सार
डीजीसीए का समर शेड्यूल इसी माह के अंतिम सप्ताह से प्रभावी हो रहा है। इसमें एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर और इंडिगो की पुणे उड़ान शामिल नहीं है, जबकि इन शहरों का ट्रैफिक लोड काफी अच्छा है। पुणे की बात करें तो सप्ताह में तीन दिन चलने के बावजूद इसका लोड फैक्टर 80 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के समर शेड्यूल में इंडिगो की पुणे और एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली उड़ान शामिल न किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक साथ तीन विमान का संचालन 28 मार्च तक ही किए जाने पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने नाराजगी जताई है। चेयरमैन एवं सांसद केशरी देवी पटेल ने उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर समर शेड्यूल में उक्त तीनों विमानों को शामिल करने को कहा है।
विज्ञापन
दरअसल डीजीसीए का समर शेड्यूल इसी माह के अंतिम सप्ताह से प्रभावी हो रहा है। इसमें एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर और इंडिगो की पुणे उड़ान शामिल नहीं है, जबकि इन शहरों का ट्रैफिक लोड काफी अच्छा है। पुणे की बात करें तो सप्ताह में तीन दिन चलने के बावजूद इसका लोड फैक्टर 80 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन
पुणे के लिए नियमित ट्रेन न होने की वजह से तमाम कामकाजी लोग एवं स्टूडेंट आदि इसी फ्लाइट से पुणे जाना पसंद करते हैं। एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली फ्लाइट का भी लोड फैक्टर अच्छा है। सांसद केशरी देवी ने कहा, उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है कि संबंधित विमानन कंपनियों से कहा जाए कि प्रयागराज से विमान सेवा बंद न की हो। कहा, गर्मी के दिनों में विमानों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है। सलाहकार समिति के सदस्य धनंजय सिंह ने कहा, इंडिगो ने बीते वर्ष अक्तूबर में इंदौर और रायपुर उड़ान भी बंद की थी।
विज्ञापन
तब कहा गया था कि समर शेड्यूल में इसे शामिल किया जाएगा, लेकिन अब उक्त दोनों उड़ान शामिल नहीं हैं। इसी तरह सदस्य आशीष गुप्ता ने भी विमानन कंपनियों की मनमानी पर सवाल खड़े किए हैं। यहां अन्य कंपनियों को बुलाकर पुणे, इंदौर, नागपुर आदि शहरों का स्लॉट दिया जाए।