फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: As soon as the Air Force gives the green signal, planes will be able to operate from 6 in t

Prayagraj Airport : वायुसेना की हरी झंडी मिलते ही सुबह छह से रात दस बजे तक चल सकेंगे विमान

Sat, 06 Apr 2024 10:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 10:31 AM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर अभी सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही विमानों की आवाजाही है। अभी यहां से इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली उड़ान ही संचालित है। अगले माह अकासा एयर यहां से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की उड़ान शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: As soon as the Air Force gives the green signal, planes will be able to operate from 6 in t
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही सुबह छह से रात दस बजे तक का मुद्दा वायुसेना मुख्यालय पहुंच गया है। प्रयागराज में अगले वर्ष लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने आग्रह किया है कि देश के तमाम शहरों को संगमनगरी से जोड़ने के लिए ज्यादा विमानों के संचालन की जरूरत है। यह तभी संभव होगा, जब वायुसेना इसकी अनुमति दे। महाकुंभ को देखते हुए वायुसेना इस संंबंध में जल्द निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन



प्रयागराज एयरपोर्ट पर अभी सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही विमानों की आवाजाही है। अभी यहां से इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, एलाइंस एयर की बिलासपुर और दिल्ली उड़ान ही संचालित है। अगले माह अकासा एयर यहां से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की उड़ान शुरू करने जा रही है। महाकुंभ तक यहां से जयपुर, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई, नागपुर, इंदौर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, पटना, कोलकाता आदि शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होनी है। यह तभी संभव होगा, जब रात में भी यहां विमान संचालन सुचारू हो। इसके लिए प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने वायुसेना मुख्यालय को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

वायुसेना के पास ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल की कमान
 

प्रयागराज एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल वायुसेना के ही पास है। इसी वजह से यहां से वायुसेना की अनुमति के बिना कोई भी विमानन कंपनी अपनी सेवा शुरू नहीं कर सकती है। नागर विमानन निदेशालय से स्लॉट मिलने के बाद भी वायुसेना की अनुमति जरूरी है। प्रयागराज एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक राजेश कुमार का कहना है कि दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय से आग्रह किया गया है कि यहां सुबह छह से रात दस बजे तक विमान संचालन की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि देश में पुणे समेत कुछ एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां वायुसेना ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल नियंत्रित करती है। पुणे आदि शहरों में विमानों की आवाजाही 24 घंटे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed