{"_id":"5ce1a8e1bdec22077268a23a","slug":"prayagraj-50-thousand-colors-sought-from-hotel-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः होटल मालिक से मांगी 50 हजार की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः होटल मालिक से मांगी 50 हजार की रंगदारी
Mon, 20 May 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के विवेकानंद मार्ग स्थित एक होटल के मालिक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई। रुपये न देेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी का आरोप है कि शिकायत के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
कोतवाली में विवेकानंद मार्ग पर होटल अमित पैलेस स्थित है। मालिक अमित अग्रवाल का आरोप है कि 18 मई की रात 8.20 मिनट पर बादशाही मंडी निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ उसके होटल में घुस आया।
इसके बाद होटल मालिक को धमकाते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मोबाइल भी छीन ले गए। आरोप है कि पूरी घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। साथ ही आरोपी पहले भी रुपये वसूल चुका है। भुक्तभोगी का आरोप है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।