फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag Trade Board distanced itself from the Central Trade Board

Prayagraj News: प्रयाग व्यापार मंडल ने केंद्रीय व्यापार मंडल सेे बनाई दूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Prayag Trade Board distanced itself from the Central Trade Board
केंद्रीय व्यापार मंडल की ओर से रविवार को आयोजित सक्सेस पार्टी से प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दूरी बना ली। सिविल लाइंस में हुए आयोजन में केंद्रीय व्यापार मंडल के साथ कई अन्य व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तो शामिल हुए लेकिन प्रयाग व्यापार मंडल का कोई भी पदाधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन

इसे लेकर आयोजन में तमाम तरह की बातें होती रहीं। वहीं इससे बेफिक्र केंद्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इतना ही कहा, हमारा जोर अपने संगठन की मजबूती पर है।
विज्ञापन

बीते दिनों व्यापारिक महोत्सव सीजन-2 के दौरान ही केंद्रीय व्यापार मंडल का गठन हुआ। एंग्लो बंगाली मैदान पर हुए आयोजन में माइंड रीडर और मैजीशियन सुहानी शाह भी शामिल हुई थीं। आयोजन की कामयाबी को लेकर केंद्रीय व्यापार मंडल और प्रीमियर बुल्स की ओर से रविवार को सिविल लाइंस में सक्सेस पार्टी रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तमाम व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के लोग आए लेकिन प्रयाग व्यापार मंडल का कोई भी पदाधिकारी नहीं शामिल हुआ। उधर, पार्टी में कहा गया कि अब व्यापारिक महोत्सव सीजन-3 को और भव्य रूप दिया जाएगा। सीजन-3 में बॉलीवुड का तड़का भी लगाया जा सकता है। साथ ही सीजन-2 में जो कमी रह गई, उसकी भी भरपाई करेंगे।

कार्यक्रम में इंडियन ऑइडल फेम कलाकार सौम्य मिश्र और रोशन पांडेय ने फिल्मी गीत पेश किए। वहीं मिमिक्री आर्टिस्ट मो.आमिर ने भी लोगों को हंसाया। संचालन व्यापार मंडल के कादिर भाई ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, दिनेश सिंह, विशाल कनौजिया, शेख डाबर वकील, शरद मालवीय, आशीष अरोड़ा, सतीश केसरवानी, डा.बीबी अग्रवाल, डा. सुभाष यादव, पार्षद नेम यादव,संजय गुप्ता, लालू मित्तल, वकारूल, आदिल वशी, मो.कासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed