{"_id":"6a0781e90c7b60dd12025ce4","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-the-third-day-as-well-allahabad-news-c-417-1-gd11003-6262-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीसरे दिन भी बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीसरे दिन भी बाधित रही बिजली आपूर्ति
Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में आंधी से बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिसे तीन दिन बाद भी बिजली विभाग ने ठीक नहीं कराया। स्थानीय लोग शिकायत लेकर पावरहाउस पहुंचे, तो दूसरा खंभा लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की गई।
लोगों ने विभाग के एक कर्मचारी पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, तो पावरहाउस पर हड़कंप मच गया, किसी ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों ने इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी अशोक कुमार से की उन्होंने शिकायत को संज्ञान में लेकर खंभा गाड़ने के लिए कर्मचारियों को भेजा। लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।