फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power crisis... Villagers erupt in anger, make engineer sit with them in the sun

Prayagraj News: बिजली संकट...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, इंजीनियर को साथ धूप में बैठाया

Fri, 22 May 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 22 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Power crisis... Villagers erupt in anger, make engineer sit with them in the sun
फोटो हनुमानगंज रात में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर एक्सीएन ट्रांसमिशन को
बहादुरपुर विकास खंड के 33 केवी कोटवा उपकेंद्र में रात में की जा रही बिजली कटौती से ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 132 केवी झूंसी उपकेंद्र पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मुख्य अभियंता वितरण के साथ बातचीत करने आए एक्सईएन ट्रांसमिशन को अपने साथ घंटों धूप में बैठाए रखा।
विज्ञापन




कोटवा उपकेंद्र के पांच फीडरों से करीब 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। जब से गर्मी बढ़ी है दिन में बिजली आपूर्ति कर रात में कटौती की जा रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण बृहस्पतिवार को सुबह हबूसा मोड़ स्थित 132 केवी झूंसी बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और नारेबाजी कर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन




काफी देर बाद मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता वितरण सरोज गौतम एवं अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन राकेश कुमार पहुंचे। मुख्य अभियंता वितरण ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली कटौती उनके हाथ में नहीं है तो ग्रामीणों ने उनसे कोटवा उपकेंद्र पर ककरा एवं मुरारपट्टी फीडर में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ा कर 10 एमवीए करने एवं रात में एक लाइनमैन की ड्यूटी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर उन्होंने एक सप्ताह में व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और वापस चले गए। ग्रामीणों ने एक्सईएन ट्रांसमिशन राकेश कुमार को रोक लिया और गर्मी का अहसास कराने के लिए अपने साथ धूप में बैठा लिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।



एक्सईएन को रोके जाने की जानकारी पर अधीक्षण अभियंता आरके उपाध्याय ने मुख्य अभियंता ट्रांसमिशन शुभेंदु प्रताप सिंह से बात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने रात नौ बजे के बाद बिजली कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला ठंडा हुआ।



इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री गंगापुर धनंजय मिश्र, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू, शशिकेंद्र प्रताप सिंह, गिरिजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।




दिन में सोलर के कारण ज्यादा मिल रही बिजली : मुख्य अभियंता



ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन करने पर वार्ता करने आए मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कमी है, जिसके कारण रात में अधिक कटौती की जा रही है। दिन में ज्यादा बिजली आपूर्ति होने के सवाल पर बताया कि सोलर से बिजली मिलने के कारण दिन में ज्यादा बिजली आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों से वार्ता करने आए आरके उपाध्याय ने कहा कि इस समय पूरे देश में बिजली की कमी है, जिसके कारण अधिक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed