फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police who went to recover a stolen bike were assaulted and an attempt was made to free the accused

Prayagraj News: चोरी की बाइक बरामद करने गई पुलिस से मारपीट, आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

Mon, 09 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 09 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police who went to recover a stolen bike were assaulted and an attempt was made to free the accused
थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दो दिन में बरदहा बाजार से दो बाइक चोरी हो चुकी है। आरोप है कि रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

रविवार को वीरपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र शिव कुमार बाजार गया था। पांच मिनट बाद वह सामान लेकर लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। काफी देर तक उसने अपनी बाइक खोजी तभी स्थानीय लोगों ने बताया कि बगल में स्थित भट्ठे पर रहने वाला एक युवक बाइक लेकर गया है। उसने मामले की सूचना करछना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो भट्ठे पर बाइक मिल गई और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक को निजी गाड़ी में बैठाकर लेकर जाने लगी तो कई लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक को छुड़ाने लगे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मौके से तीन युवकों को थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरदहा बाजार से लगातार चोरी हो रही बाइक

बरदहा बाजार से दो दिन पहले भी बाइक चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत करछना पुलिस से की गई थी। रविवार को एक बार फिर बाइक चोरी हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बरदहा से लेकर रोकड़ी तक बड़े पैमाने पर स्मैक का कारोबार होता है, जिसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तीन महीने पहले बरदहा गांव में लाखों रुपये की चोरी भी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed