फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petrol was not available in some places in the morning and in some in the evening, people wandered from one

Prayagraj : कहीं सुबह, कहीं शाम को नहीं मिला पेट्रोल, एक से दूसरे पंप पर भटके

Fri, 29 May 2026 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 May 2026 06:55 PM IST
सार

जिले के बाहरी हिस्सों से होते हुए पेट्रोल संकट अब शहर की ओर आ रहा है। बृहस्पतिवार को अलोपीबाग, मधवापुर, कचहरी रोड और धोबीघाट स्थित कई पंपों पर संकट देखने को मिला। कहीं सुबह तो कहीं दोपहर तक पेट्रोल खत्म हो गया।

विज्ञापन
Petrol was not available in some places in the morning and in some in the evening, people wandered from one
बृहस्पतिवार को माधवपुर स्थित पंप पर नहीं मिल रहा था पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के बाहरी हिस्सों से होते हुए पेट्रोल संकट अब शहर की ओर आ रहा है। बृहस्पतिवार को अलोपीबाग, मधवापुर, कचहरी रोड और धोबीघाट स्थित कई पंपों पर संकट देखने को मिला। कहीं सुबह तो कहीं दोपहर तक पेट्रोल खत्म हो गया। हालांकि डीजल उपलब्ध रहा। प्रयागराज एंड कौशाम्बी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि 272 में से 100 पंपों पर हर दिन लंबे वक्त तक पेट्रोल उपबब्ध नहीं रह पा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पेट्रोल संकट की पड़ताल की तो यह तस्वीर सामने आई। झलवा के जसप्रीत सिंह को बृहस्पतिवार दोपहर में पेट्रोल के लिए बाइक लेकर चार-पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। जसप्रीत बेली अस्पताल के पास दोस्त के घर जा रहे थे। चौफटका के पास बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उन्हें चौफटका, सिविल लाइंस और धोबीघाट स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। पत्रिका चौराहे के पास पेट्रोल मिला तो उन्हें सांस में सांस आई।
विज्ञापन


इसी तरह फाफामऊ के सूरज गुप्ता को दोपहर दो से तीन बजे के दौरान अलोपीबाग, तेलियरगंज और धोबीघाट पर पेट्रोल नहीं मिल सका। बैहराना के सागर सक्सेना ने बताया कि नैनी से होकर जाने पर दांडी और चाक घाट के बीच 15 में से पांच पंप पर ही पेट्रोल उपलब्ध रहा। अशोक नगर के अनिल कुमार को नैनी में लेप्रेसी चौराहे और मधवापुर स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूंसी के रहने वाले क्षितिज टंडन अपने अशोक नगर स्थित कार्यालय गए हुए थे। वहां से लौटने पर दोपहर करीब दो बजे धोबीघाट स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने जॉर्ज टाउन स्थित पंप से पेट्रोल लिया। फाफामऊ के रंजीत पटेल, दारागंज के आशुतोष उपाध्याय, हरिनगर के आयुष आनंद और नैनी के अभिषेक जायसवाल को भी पेट्रोल के लिए एक से दूसरे पंप पर भटकना पड़ा। राजापुर के सुजीत सिंह ने बताया कि कई पंपों पर पेट्रोल होने के बावजूद दिया नहीं जा रहा।

सुभाष चौराहे स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोल खत्म हो गया। डीजल और एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध होने से बिक्री जारी रही। सोहबतियाबाग स्थित पंप पर 200 रुपये से ज्यादा का सादा पेट्रोल और एक हजार रुपये से ज्यादा का एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था।

वर्जन

जॉर्ज टाउन स्थित मेरे फिलिंग स्टेशन पर बुधवार दोपहर बाद पेट्रोल कम हो गया था। ऐसी स्थिति में शाम से पूरी रात तक पेट्रोल पंप बंद रखा गया। 23 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब यहां आठ घंटे तक पेट्रोल की बिक्री नहीं की गई। कानपुर स्थित डिपो से टैंकर रवाना हुए तो बृहस्पतिवार सुबह से डीजल और सीएनजी के साथ ही पेट्रोल की बिक्री शुरू की गई। - अजय प्रकाश मिश्रा, पेट्रोल पंप मैनेजर

धोबीघाट स्थित मेरे पंप पर बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक पेट्रोल खत्म रहा। तेल कंंपनी से मांग के साथ ही भुगतान नहीं हो पाने की वजह से पेट्रोल के टैंकर नहीं पहुंच सके थे। डीजल की बिक्री बिना किसी बाधा के जारी रही। - राजू मालवीय, पेट्रोल पंप मैनेजर

प्रयागराज में तेल कंपनियों की ओर से मौखिक तौर पर नए नियम बताकर डीलर्स को परेशान किया जा रहा है। इससे हर दिन काफी देर के लिए पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं। - रंजन सिंह, अध्यक्ष, प्रयागराज एंड कौशाम्बी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन

प्रयागराज में तेल कंपनियों की ओर से मनमानी की जा रही है। कई आदेश लिखित में नहीं हैं, लेकिन मौखिक तौर पर बताकर उसके अनुरूप बिक्री के लिए डीलर्स पर दबाव बनाया जा रहा है। तेल कंपनियों में समन्वय नहीं होने से भी पेट्रोलियम डीलर्स और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - संजय तिवारी, महामंत्री, प्रयागराज एंड कौशाम्बी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed