फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Permanent tent city will be set up in Arail, experiment will start from this Magh Mela

Prayagraj News : अरैल में बसेगी स्थायी टेंट सिटी, प्रयोग के तौर इसी माघ मेले से होगी शुरुआत

Sat, 24 Dec 2022 04:36 AM IST
विनोद सिंह अविनाशी श्रीवास्तव, प्रयागराज
अविनाशी श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 04:36 AM IST
सार

कुंभ-2019 में अरैल में अस्थाई तौर पर टेंट सिटी बसाई गई थी। इसमें स्टार सीरीज के होटलों जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं थीं। अलग-अलग देश के व्यंजनों की भी सुविधा प्रदान की गई थी। आधुनिक सुविधाआें वाले इस सिटी को लेकर पर्यटकों में भी खासी रुचि रही और ज्यादातर कॉटेज बुक रहे।

विज्ञापन
Permanent tent city will be set up in Arail, experiment will start from this Magh Mela
tent city - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ क्षेत्र में स्थायी टेंट सिटी बसाई जाएगी। इसी माघ से इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। प्रयोग के तौर पर फिलहाल अरैल में 20 से 25 टेंट लगाने की योजना बनाई गई है। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कुंभ-2019 में अरैल में अस्थाई तौर पर टेंट सिटी बसाई गई थी। इसमें स्टार सीरीज के होटलों जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं थीं। अलग-अलग देश के व्यंजनों की भी सुविधा प्रदान की गई थी। आधुनिक सुविधाओं वाले इस सिटी को लेकर पर्यटकों में भी खासी रुचि रही और ज्यादातर कॉटेज बुक रहे। इसे देखते हुए अरैल में ही स्थायी टेंट सिटी बसाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के निर्देशन में टेंट सिटी का संचालन निजी संस्था करेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से अरैल में सर्वे कराने के साथ संस्था की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का कहना है कि इस माघ मेला में ही टेंट सिटी बसाई जाएगी। हालांकि, इसका स्वरूप छोटा होगा। इसकी सफलता के बाद आगे इसे विस्तार दिया जाएगा।

होंगी अन्य सुविधाएं
टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों को संगम स्नान, अक्षय वट दर्शन आदि को ध्यान में रखकर अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराईं जाएंगी। टेंट सिटी में हवन-पूजन आदि की सुविधा होगी। इसके अलावा अरैल घाट तक आवागमन के लिए बस एवं ई-रिक्शस, नांव, मोटरबोट आदि की सुविधा भी होगी।

वीआईपी क्षेत्र घोषित है अरैल
माघ मेला एवं कुंभ में आने वाले प्रमुख लोगों तथा पर्यटकों की बड़ी संख्या को देखते हुए अरैल को पहले ही वीआईपी क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। इसे ही ध्यान में रखकर वहां सड़क, आवागमन, ठहरने आदि की व्यवस्था आदि सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

कुंभ संग्रहालय समेत हाेंगे कई आकर्षण
अरैल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गंगा किनारे सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहां कुंभ संग्रहालय समेत अन्य आकर्षण भी होंगे। महाकुंभ-2025 से पहले संगम नोज से अरैल के बीच रोपवे भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed