{"_id":"5cf2d90dbdec2207266883cc","slug":"peple-faces-too-much-heat-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के तेवर बरकरार, उमस से बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के तेवर बरकरार, उमस से बेहाल
Sun, 02 Jun 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी हवाओं के जोर से लगातार पहाड़ चढ़ रहा पारा ठिठका, लेकिन धूप के तेवर बरकरार हैं। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 44.5 सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव से अगले दो-तीन दिन पारे में गिरावट जरूर देखने को मिलेगी, लेकिन गर्मी से राहत मानसून के आने पर ही मिलेगी।
विज्ञापन
माई माह के शुरुआती पखवारे में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जबकि आखिरी पखवारे में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, शनिवार की शुरुआत पूर्वी हवाओं के साथ हुई। करीब 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बही। इनके चलते पारा 45 डिग्री के करीब जरूर ठिठक गया, लेकिन लोगों को तपिश से राहत महसूस नहीं हुई। वहीं न्यूनतम पारा 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि नमी का न्यूनतम स्तर भी 30 फीसदी रहा। उमस का आलम ये रहा कि कूलर एवं पंखे काम नहीं करे रहे थे। इविवि के भूगोल विभाग के एचओडी प्रो.एसएस ओझा के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव अभी बना रहेगा। मानसून के आने के बाद ही अब गर्मी सेे निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
18 के बाद मानसून की उम्मीद
18 जून तक मानसून शहर पहुंच सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सामान्यता तीन जून तक मानसून के केरल में आने की आहट महसूस होती थी, लेकिन अभी तक केरल में इसकी सूचना नहीं मिली है। ऐसे में प्रयागराज में मानसून कुछ पिछड़ सकता है। प्रो.एसएस ओझा का कहना है कि मानसून भले कुछ विलंब से आए, लेकिन तगड़े मानसून की उम्मीद है।
विज्ञापन