फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People came out on the streets with tricolo

आजादी का अमृत महोत्सव : तिरंगे के साथ सड़कों पर निकले लोग, बच्चों ने दिखाया जोश

Sun, 14 Aug 2022 01:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 01:50 AM IST
सार

करछना के पनासा में सीडीओ शीपू गिरि, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और एसडीएम रेनू सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सके। 

विज्ञापन
People came out on the streets with tricolo
Prayagraj News : पनासा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने के लिए करछना के विभिन्न गांवों से तिरंगे के साथ लोग सड़कों पर निकले। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी ने संकल्प लिया।

विज्ञापन



करछना के पनासा में सीडीओ शीपू गिरि, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और एसडीएम रेनू सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सके।  एसपी यमुनापार और एसडीएम के साथ सैकड़ों लोग गांव में तिरंगे के साथ भ्रमण किए। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी जोश के साथ यात्रा पूरी की।
विज्ञापन



इस दौरान तहसीलदार रमेश पांडे, बीडीओ देव कुमार, सीडीपीओ आनंद कुमार, बीईओ अनिल त्रिपाठी, मत्स्य सीओ इरफानुल्लाह, एडीओ पंचायत विवेक मिश्र, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, अजीत गुप्ता, रामबहादुर, मनीष शुक्ला, प्रधान नागेंद्र पांडेय, सचिव महेश कुमार, प्रधानाचार्य अंजना सिंह, संध्या, बसंत कुमार, रणजीत सोनकर, बबलू यादव, रमेश पुष्कर, लालमणि यादव आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कौंधियारा में एआरपी अनिल सिंह की अगुवाई में पंवर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानाध्यापक सविता शर्मा, शत्रुघभन शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed