फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pcs-2019 admit card

पीसीएस-2019 के प्रवेश पत्र जारी

Mon, 02 Dec 2019 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
pcs-2019 admit card
पीसीएस प्री में सभी अभ्यर्थियों के लिए आईडी अनिवार्य
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने जारी किए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, 15 को परीक्षा
प्रदेश में 19 जिलों के 1166 केंद्रों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
प्रयागराज। पीसीएस-2019 और एसीएफ/आरएफओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ एवं दो फोटो भी साथ ले जानी होगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए।
परीक्षा के लिए प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़ बरेली, बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी, मथुरा एवं मिर्जापुर में कुल 1166 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और अपराह्न 2.30 से सांय 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पीसीएस के 309, एसीएफ के दो और आरएफओ के 53 पदों पर भर्ती के लिए पांच लाख 42 हजार 644 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पहले जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो नहीं होती थी, उन्हें परीक्षा के दौरान केंद्र में अपने साथ दो फोटो और कोई एक आईडी प्रूफ साथ ले जाना होता था लेकिन इस बार यह व्यवस्था सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा में दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed