फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2018 main's exam

हिंदी, निबंध का पेपर देख खिले चेहरे, असली परीक्षा आज

Sat, 19 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
PCS 2018 main's exam
PCS 2018 main's exam - फोटो : CITY DESK
निबंध के पेपर के तीसरे खंड में समसामयिक मुद्दों पर आधारित सवालों ने उलझाया
विज्ञापन

प्रयागराज एवं लखनऊ के 41 केंद्र में पीसीएस मेंस शुरू, 90 फीसदी रही उपस्थिति
प्रयागराज। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे चमकते नजर आए। अभ्यर्थियों को हिंदी और निबंध के पेपर काफी आसान लगे। हालांकि, अभ्यर्थियों के लिए असली शनिवार और रविवार को होने वाली सामान्य अध्ययन की परीक्षा है, जो पहली बार बदले पैटर्न पर होने जा रही है।
पहले दिन दोनों पालियों की परीक्षा में 90 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। अभ्यर्थी भी मानकर चल रहे हैं कि असली परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी, क्योंकि दोनों दिन सामान्य अध्ययन के चार पेपर होंगे और यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा की तर्ज पर होगी। पहले इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो पेपर होते थे और इनमें बहुविकल्पी प्रकार के सवाल पूछे जाते थे, लेकिन इस बार से चार पेपर होेंगे और अभ्यर्थियों से दीर्घ उत्तरी प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। शनिवार को सामान्य अध्ययन का पहला पेपर सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 और दूसरा पेपर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में निबंध का पेपर था। मुख्य परीक्षा में शामिल रवि रंजन, अवनीश, सुरभि शर्मा, गरिमा उपाध्याय ने बताया कि दोनों ही पेपर आसान थे। निबंध का पेपर तीन खंड में विभाजित थे और प्रत्येक खंड से एक सवाल हल करना था। तीसरे खंड के सवाल परंपरागत सवालों से हटकर समसामयिक मुद्दों पर पर आधारित थे और अभ्यर्थियों को ये सवाल कुछ कठिन लगे। इनमें तीन मुद्दों ‘वैश्विक आतंकवाद की समस्या: कारण और निदान’, ‘भारत की विदेश नीति शांति और समानता के सिद्धांत पर आधारित है’ और ‘सीमा सुरक्षा बल हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता के मुख्य कारक हैं।’ में से किसी एक पर निबंध लिखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर बनने के लिए तैयार किया अधिसूचना का प्रारूप
पीसीएस-2018 में चयन के बाद अफसर बनने वालों को विभागीय स्तर पर कई दिशा-निर्देश, पत्र आदि जारी करने पड़ते हैं, लेकिन अफसर बनने से पहले ही अभ्यर्थियों को अधिसूचना का प्रारूप एवं पत्र तैयार करना पड़ा। हिंदी के पेपर में अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सवाल हल करने पड़े। अभ्यर्थियों को ‘अधिसूचना’ को परिभाषित करते हुए मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों की सेवानिवृत्ति बढ़ाने के संदर्भ में एक अधिसूचना का प्रारूप तैयार करने को कहा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव की ओर से अर्धसरकारी पत्र का प्रारूप तैयार करने से संबंधित सवाल भी आया।

केंद्र सरकार के विजन पर केंद्रित रहा निबंध का पेपर
निबंध का पेपर समसामयिक मुद्दों के साथ केंद्र सरकार के विजन पर भी केंद्रित रहा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परामर्शदाता डॉ. अतुल मिश्र के अनुसार निबंध के पेपर में अंतरिक्ष मिशन, महात्मा गांधी से संबंधित सवाल आए। दूसरे खंड में अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की प्रगति का लेखाजोखा देना था। वहीं, हिंदी का प्रश्नपत्र परंपरागत ही रहा। मुहावरों से जुड़े सवालों ने रोचकता बनाए रखी तो वर्तनी संशोधन के लिए ‘शिक्षणेत्तर’, ‘उपरोक्त’, ‘सौहार्द्र’, ‘पूज्यनीय’, ‘सौजन्यता’ जैसे शब्दों में गलतियां ढूंढना चुनौतीपूर्ण हो गया।

PCS 2018 main's exam

PCS 2018 main's exam- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed