फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parking is a big problem in the Civil Lines

सिविल लाइंस में पार्किंग की बड़ी समस्या होगी दूर

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Parking is a big problem in the Civil Lines
मल्टी लेवल पार्क‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस में कार पार्किंग की समस्या का काफी हद तक समाधान होने जा रहा है। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से सुभाष चौराहा के पास निर्माणाधीन मल्टीलेविल कार पार्किंग 30 जून तक तैयार हो जाएगी। हालांकि मल्टीलेविल कार पार्किंग का निर्माण तय समय सीमा से तकरीबन एक माह देरी से पूरा हो रहा है, लेकिन इसके शुरू होने के बाद पार्किंग में 359 चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में पार्किंग की बड़ी समस्या है। यहां ज्यादा व्यावसायिक इमारतों में भूमिगत पार्किंग तो है, लेकिन उसका व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। इसकी वजह से यहां आने ग्राहक, दुकानदार, विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी अपने चारपहिया वाहनों को सड़क, पटरी पर ही खड़े करते हैं। इसकी वजह से पूरे सिविल लाइंस में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए एडीए ने अगस्त 2015 में सुभाष चौराहा के पास राजकरन सिनेमा के पीछे मल्टीलेविल कार पार्किंग का निर्माण शुरू कराया। एडीए और निर्माण एजेंसी के बीच हुए अनुबंध के तहत पार्किंग 30 मई तक तैयार होनी थी, लेकिन काम की रफ्तार धीमी होने के कारण अब यह एक माह की देरी से पूरा होगा।
विज्ञापन


मल्टीलेविल पार्किंग का निर्माण 23 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने लागत की 90 फीसदी रकम दी है, जबकि शेष 10 फीसदी रकम एडीए की अवस्थापना निधि से खर्च की जा रही है। एडीए के एक्सईएन आरडी राय के मुताबिक पार्किंग स्थल पर एक धार्मिक स्थल को शिफ्ट करने और वाहनों की निकासी के लिए कूपर रोड पर नया रास्ता बनाने में कुछ वक्त लग गया। फिलहाल काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed