{"_id":"633c8e18efd18e0d8830a98b","slug":"online-registration-for-admission-in-ug-from-today-allahabad-news-ald343158549","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी मं प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी मं प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज से
सार
रजिट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट ‘ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है।डायरेक्टर एडमिशन प्रो. आईआर सिद्दीकी और चेयरमैन सीयूईटी (यूजी) प्रो. जयंत कुमार पति की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेंस्ट (सीयूईटी) में इविवि को वरीयता दी है, उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है और सीयूईटी के प्राप्तांक भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर अंकित करने हैं।प्रो. जयंत कुमार पति के अनुसार इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। अभ्यर्थियों को पांच से सात अक्तूबर के बीच अपराह्न दो बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी करनी है और शाम पांच बजे तक ऑनलाइन अभिलेख सत्यापन होगा एवं फीस जमा होगी।कटऑफ अंक-------------मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास- अनारक्षित 188 या अधिक अंकबायोइंफॉर्मेटिक्स- अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। रजिट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट ‘https://aucuetug2022.cbtexam.in/’ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है।
डायरेक्टर एडमिशन प्रो. आईआर सिद्दीकी और चेयरमैन सीयूईटी (यूजी) प्रो. जयंत कुमार पति की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेंस्ट (सीयूईटी) में इविवि को वरीयता दी है, उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है और सीयूईटी के प्राप्तांक भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर अंकित करने हैं।
प्रो. जयंत कुमार पति के अनुसार इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये और एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ को एनटीए से सीयूईटी का परिणाम भी मिल चुका है, जिसका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
15 अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की ओर से रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर अंकित किए गए सीयूईटी के प्राप्तांक एवं एनटीए से मिले परीक्षा परिणाम का मिलान कराया जाएगा। साथ ही मेरिट तैयार कर कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे, जिसके बाद ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। सीयूईटी के तहत इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं।
पीजी के दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
- इविवि में एमए मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास और एमएससी बायोइंफॉर्मेटिक्स में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को पांच से सात अक्तूबर के बीच अपराह्न दो बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी करनी है और शाम पांच बजे तक ऑनलाइन अभिलेख सत्यापन होगा एवं फीस जमा होगी।
कटऑफ अंक
-------------
मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास- अनारक्षित 188 या अधिक अंक
बायोइंफॉर्मेटिक्स- अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी