फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online application in IERT till date, number of applications increased due to extension of last date.

Prayagraj : आईईआरटी में ऑनलाइन आवेदन आज तक, अंतिम तिथि बढ़ने से आवेदन की संख्या में इजाफा

Sun, 12 May 2024 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2024 01:42 PM IST
सार

आईईआरटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा के 13 कोर्स, मैनेजमेंट के तीन कोर्स और पीजी डिप्लोमा के एक कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी और परीक्षा 11 व 14 मई को होनी थी।

विज्ञापन
Online application in IERT till date, number of applications increased due to extension of last date.
आईईआरटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज। अभियांत्रिकी एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईआरटी) में ऑनलाइन आवेदन 12 मई तक किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद 13 से 15 मई तक त्रुटियों में संशोधन किया जा सकता है। इसकी प्रवेश परीक्षा जून में कराई जाएगी।

विज्ञापन

आईईआरटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा के 13 कोर्स, मैनेजमेंट के तीन कोर्स और पीजी डिप्लोमा के एक कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी और परीक्षा 11 व 14 मई को होनी थी। इसमें अधिक से अधिक प्रतियोगियों की सहभागिता हो, इसलिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 मई कर दी गई थी। साथ ही परीक्षा की तिथि भी बढ़ाई गई थी। अंतिम तिथि बढ़ाने पर पूर्व के सापेक्ष आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


संस्थान की वेबसाइट www.iertentrance.in पर रविवार तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर सोमवार से बुधवार तक उसे सुधारा जा सकता है। संस्थान के परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जून को सुबह 10 से एक बजे तक होगी। वहींस, अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 29 जून को सुबह 10 से एक बजे तक कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed