फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   OMR will be tested after complaints

शिकायतों की जांच के बाद ही जांची जाएगी ओएमआर

Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
OMR will be tested after complaints
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा 2011 में गलत सवाल पूछने और प्रश्नपत्रों में बड़े पैमाने पर वर्तनी की त्रुटि सामने आने के बाद चयन बोर्ड बैकफुट पर है। चयन बोर्ड अब पहले प्रश्नपत्रों की गलतियों की जांच एवं परीक्षार्थियों की शिकायतों को हल करने के बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। शिकायत निवारण के बाद आंसर-की जारी करके परीक्षार्थियों से आपत्ति मांगकर उसको परखा जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि विशेषज्ञों की टीम से पहले सबसे अधिक शिकायत वाले प्रश्नपत्र की जांच करवाई जाएगी। इसमें यह देखा जाएगा कि आखिर में प्रश्नपत्र तैयार करने में गड़बड़ी किस स्तर पर हुई। प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ ने यदि गलत पर्चा तैयार किया है तो उसकी जांच करवाकर उसे काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन


गलत प्रश्नों को मूल्यांकन से बाहर करके ही आंसर-की जारी होगी। प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग में गड़बड़ी की स्थिति में परीक्षा कराने वाली एजेंसी एवं मॉडरेशन करने वाले विशेषज्ञों को काली सूची में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम के बाद किसी प्रकार की परेशानी न हो इसकेलिए चयन बोर्ड सचेत है। इसीलिए पूरी जांच के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की आपत्तियों को भी पूरी तरह से निराकरण नहीं होगा रिजल्ट जारी नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed