फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   OBC, EWS cutoff higher than normal in PCS Pre

Prayagraj News: पीसीएस प्री में सामान्य से अधिक ओबीसी, ईडब्ल्यूएस का कटऑफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
OBC, EWS cutoff higher than normal in PCS Pre
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2023 की प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के प्राप्तांक और उनका कुल योग तथा अंतिम चयन परिणाम के पदवार कटऑफ अंक मंगलवार को जारी कर दिए। खास यह कि प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के मुकाबले ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कटऑफ अंक अधिक रहे।
विज्ञापन

यानी प्रारंभिक परीक्षा में अनारक्षित वर्ग से ज्यादा स्पर्धा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में रही। प्रारंभिक परीक्षा में एक्जीक्यूटिव ग्रुप के पदों के लिए अनारक्षित श्रेणी में अंतिम अभ्यर्थी के प्राप्तांक (कटऑफ अंक) 125, अन्य ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 129, ओबीसी श्रेणी में 128, एससी श्रेणी में 112, एसटी श्रेणी में 109 एवं महिला वर्ग में 124 अंक रहे।
विज्ञापन

उप निबंधक, विधि अधिकारी, विधि अधिकारी दिव्यांगजन (विशिष्ट अर्हता) के पदाें के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 121, एससी वर्ग का 90, एसटी वर्ग का 78, ओबीसी वर्ग का 113, ईडब्ल्यूएस वर्ग का 123 एवं महिला वर्ग का 112, प्राविधिक सहायक (विशिष्ट अर्हता) पद के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 80, एससी वर्ग का 70, ओबीसी वर्ग का 86, ईडब्ल्यूएस वर्ग का 889 एवं महिला वर्ग का 91 अंक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहायक श्रमायुक्त (विशिष्ट अर्हता) पद के लिए एससी वर्ग का कटऑफ 117 एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग का 127 अंक रहा। आयोग के उपसचिव सतीश चंद्र मिश्र के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक 22 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पदवार अंतिम चयन परिणाम के कटऑफ भी जारी किए गए हैं।
उपजिलाधिकारी के 41 पदों के लिए अधिकतम/न्यूनतम कटऑफ अनारक्षित वर्ग में क्रमश: 887/885, एससी वर्ग में 858/829, ओबीसी वर्ग में 856/840 एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 857/847, उप निबंधक के 20 पदों के लिए 874/821, एससी वर्ग में 780/735, एसटी वर्ग में 642/642, ओबीसी वर्ग में 874/780, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 811/811 अंक रहा।
वहीं, पुलिस उपाधिक्षक पद के लिए अधिकतम/न्यूनतम कटऑफ अनारक्षित वर्ग में 855/841, एससी वर्ग में 826/810, ओबीसी वर्ग में 838/828 एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 840/830 अंक रहा और कोषाधिकारी/लेखाधिकारी (वित्त एवं सेवा अनुभाग-2) के 17 पदों के लिए अनारक्षित वर्ग में 844/838, एसी वर्ग में 822/807, ओबीसी वर्ग में 834/833, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 835/835 अंक रहा।

आयोग के उप सचिव सुनील कुमार के अनुसार श्रेणीवार कटऑफ अंक भी 22 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। जिन अभ्यर्थियों को प्राप्तांक के लिए ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है और उन्हें ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर परिवर्तित करना है वे निर्धारित प्रपत्रों के साथ डाक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र आयोग के परीक्षा अनुभाग को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed