फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now top 10 criminals will be identified in every zone, campaign started on the instructions of CP

Prayagraj : अब हर जोन में टॉप-10 अपराधी होंगे चिह्नित, सीपी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान

Sat, 02 Aug 2025 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 07:01 PM IST
सार

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। अब तक सिर्फ थानों के हिसाब से टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाई जाती थी।

विज्ञापन
Now top 10 criminals will be identified in every zone, campaign started on the instructions of CP
प्रयागराज पुलिस। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। अब तक सिर्फ थानों के हिसाब से टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाई जाती थी। अब यह प्रक्रिया और प्रभावी ढंग से अमल में लाई जा रही है। इसके तहत अब जोनवार टॉप-10 अपराधी चिह्नित किए जाएंगे।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाने से टॉप-10 अपराधियों की पहचान कर पहले थानावार सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित थानों की संयुक्त समीक्षा के आधार पर हर पुलिस जोन यानी गंगानगर, नगर व यमुनानगर से टॉप-10 अपराधियों का चयन कर जोन स्तरीय सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिले भर में यह अभियान शुरू कर दिया गया है। पूरे जनपद में कुल 41 थानों के जरिये 410 अपराधियों की पहचान की जा रही है। ये वह अपराधी हैं जो या तो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं या जिनकी वजह से शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गंगानगर जोन में सूचीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं नगर और यमुनानगर जोन में अपराधियों को चिह्नित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
पुलिस कमिश्नर ने सभी जोन के डीसीपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र से सूची जल्द तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। चिह्नित अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उन पर गुंडा एक्ट, एनएसए और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं भी लगाई जा सकती हैं।


यह कदम जिले में कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक प्रयास माना जा रहा है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस की नजर उन अपराधियों पर खासतौर से रहेगी जो बार-बार कानून व्यवस्था को चुनौती देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed