फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   now the process of promotion will start in June-July

अब जून-जुलाई में शुरू होगी प्रोन्नति की प्रक्रिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
now the process of promotion will start in June-July
अब जून-जुलाई में शुरू होगी प्रोन्नति की प्रक्रिया ० राजकीय महाविद्यालयों में चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में होनी है प्रोन्नति ० लिखित परीक्षा देंगे कर्मचारी, कंप्यूटर पर होगा टाइप टेस्ट
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के सभी राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति की प्रक्रिया जून-जुलाई में शुरू होने की संभावना है। इस बाबत सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएल शर्मा की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों और पुस्तकालयाध्यक्ष राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति की प्रक्रिया अप्रैल-मई में शुरू की जानी थी लेकिन लॉक डाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रोन्नति के लिए कर्मचारियों को लिखित परीक्षा देनी होती है और उनका टाइप टेस्ट भी होता है। परीक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। लॉक डाउन से पहले निदेशालय की ओर से तीन फरवरी २०२० को एक पत्र जारी कर कहा गया था कि चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति के लिए अप्रैल/मई २०२० में परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। लेकिन अब सहायक निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अप्रैल/मई में परीक्षा आयोजित किया जाना संभव नहीं है। इसलिए अप्रैल/मई की जगह अब जून/जुलाई में परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है। प्राचार्यों को जारी दिशा-निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व की भांति लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और टाइप की परीक्षा कंप्यूटर पर होगी। सभी प्राचार्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इस परीक्षा के बारे में अवगत करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed